एक्सप्लोरर

चित्रकूट: ज्ञानवापी केस की सुनवाई करने वाले जज ने जताया जान का खतरा, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Chitrakoot News: जज रवि कुमार दिवाकर ने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताया है. जिसमें उन्होंने हाई कोर्ट और चित्रकूट पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है.

UP News: बहु चर्चित ज्ञानवापी केस की सुनवाई करने वाले जज रवि कुमार दिवाकर ने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताया है. जिसमें उन्होंने हाई कोर्ट और चित्रकूट पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है. एडीजी जज के आवास में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने पर एसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. बार-बार शिकायत के बाद भी पुलिस ने अभी तक सुरक्षा नहीं बढ़ाई है. जज ने एसपी पर सुरक्षा न देने का आरोप लगाया है.

जज रवि कुमार दिवाकर ने पूर्व में बरेली की तरह चित्रकूट में भी सुरक्षा  व्यवस्था देने की पुलिस से मांग की है. दरअसल  ज्ञानवापी सुनवाई के दौरान जज रवि कुमार दिवाकर को इंटरनेट के माध्यम से धमकी मिली थी. धमकी देने वाला आरोपी व्यक्ति की MP की सीमा क्षेत्र में तैनाती  होने के कारण पर्याप्त सुरक्षा न मिलने पर जज ने अपनी और अपने परिवार को खतरा  बताया है.

हाई कोर्ट को सुरक्षा के बारे में दी जानकारी

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर अपनी व परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित है और जिला न्यायाधीश और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर हाईकोर्ट के आदेश पर पूर्व में मिली सुरक्षा के अनुसार मांगी है. उनका कहना है कि धमकी देने वाला आरोपित मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का है. वर्तमान तैनाती स्थल चित्रकूट मध्यप्रदेश की सीमा से सटा है.

सरकारी कालोनी में है आवास

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जज कालोनी सोनेपुर कर्वी में आवास आवंटित है. जिसमें परिवार के साथ रहते हैं, लेकिन जनपद बरेली के आवास में जिस संख्या में सुरक्षा कर्मी प्रदान किए गए थे वह यहां पर नहीं है.  जिस कारण से वर्तमान समय में आवास की सुरक्षा अपर्याप्त है. 

पुलिस का पर्याप्त सुरक्षा का दावा

वहीँ इस मामले में अरुण कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक चित्रकूट का कहना है कि जितनी सुरक्षा जिला जज को दी गई है उतनी सुरक्षा इनको भी  दी गई है. अगर उन्हें और अतिरिक्त सुरक्षा चाहिए तो, जो उन्होंने हाई कोर्ट के आदेश का हवाला दिया है अगर वह आदेश की कॉपी सुरक्षा बढ़ाने वाला देते हैं तो उनकी सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIMIM ने किया राहुल गांधी का समर्थन, प्रवक्ता बोले- आगे भी...
AIMIM ने किया राहुल गांधी का समर्थन, प्रवक्ता बोले- आगे भी...
UP News: मुख्यमंत्री योगी का मैनपुरी दौरा: सीएम बोले –‘अब कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा’
मुख्यमंत्री योगी का मैनपुरी दौरा: सीएम बोले –‘अब कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा’
बाराबंकी: करीब 48.79 करोड़ से काशी की तर्ज पर संवरेगा लोधेश्वर महादेव धाम, योगी सरकार की बड़ी सौगात
बाराबंकी: करीब 48.79 करोड़ से काशी की तर्ज पर संवरेगा लोधेश्वर महादेव धाम, योगी सरकार की बड़ी सौगात
UP के शिक्षकों को निभानी होगी नई जिम्मेदारी, CM योगी का संदेश
UP के शिक्षकों को निभानी होगी नई जिम्मेदारी, CM योगी का संदेश

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Xप्लेन: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget