एक्सप्लोरर

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शुभम द्विवेदी की पत्नी एशान्या बोलीं- वह बहुत दुखी थे...

PM Modi In Kanpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी स्थित कानपुर में दौरे के वक्त शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की. मुलाकात के बाद शुभम की पत्नी एशान्या की प्रतिक्रिया आई.

PM Modi In Kanpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शुक्रवार 30 मई को उत्तर प्रदेश स्थित कानपुर के दौरे पर आए. इस दौरान पीएम ने स्व. शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की. स्व.शुभम द्विवेदी उन 26 लोगों में से एक हैं जिन्हें 22 अप्रैल को आतंकियों ने पहलगाम में मारा था.  

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले स्व.शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा, 'पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश और सरकार हमारे साथ खड़ी है. उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.पीएम मोदी बहुत दुखी थे.पीएम मोदी ने मुझसे पहलगाम आतंकी हमले के बारे में पूछा. पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं हुई है.पीएम मोदी ने हमें एक और मुलाकात का आश्वासन दिया.'

वहीं स्व. शुभम के परिजनों से मुलाकात के बाद पीएम ने एक कार्यक्रम में कहा कानपुर में ये विकास का कार्यक्रम 24 अप्रैल को होने वाला था लेकिन पहलगाम हमले के कारण मुझे अपना कानपुर दौरा रद्द करना पड़ा. पहलगाम के आतंकी हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी इस बर्बरता का शिकार हुए. बेटी ऐशान्या द्विवेदी की वो पीड़ा, वो दर्द और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं. हमारी बहनों का वही आक्रोश ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा.'

अयोध्या की इन सड़कों पर अब नहीं मिलेगा नॉनवेज, सीएम योगी के सख्त निर्देश के बाद नगर निगम एक्टिव

पीएम के कानपुर दौरे पर क्या बोले सीएम योगी?
शुभम के परिजनों से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कानपुर में ₹47,600 करोड़ लागत की 15 मेगा विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया. परियोजनाएं राज्य के अलग-अलग जिलों में लागू की जाएंगी.

कार्यक्रम में पीएम के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद प्रधानमंत्री का यह उत्तर प्रदेश में पहला दौरा है. इसलिए मैं कानपुर और उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करना चाहता हूं. देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर, तथा देश के दुश्मनों को उनकी भाषा में जवाब देकर, पहले सर्जिकल स्ट्राइक, फिर एयर स्ट्राइक और अब ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से, हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत की सशस्त्र सेनाओं के पराक्रम और बहादुरी ने पूरे विश्व को भारत की ताकत और क्षमताओं का लोहा मनवाया है. 

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व में हर भारतीय को अपने देश की संप्रभुता पर गर्व की अनुभूति हो रही है. आपने पिछले 11 वर्षों में राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर समृद्धि तक का जो मार्ग स्थापित किया है, उसने देश के लिए एक मजबूत नींव रखी है. इसकी एक झलक आज कानपुर में देखने को मिली, जहाँ हमने ₹47,600 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास देखा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget