एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मस्जिद की इंतजामिया कमेटी का जुमे के दिन बाजार बंद का एलान, मुसलमानों से की ये अपील

Gyanvapi News: इंतजामिया कमेटी ने वाराणसी के साथ ही देश भर के मुसलमानों से बाजार बंद रखने की अपील जारी की गई है. दोपहर को जुमे की नमाज से लेकर शाम को असर की नमाज तक इबादत करने को कहा गया है.

Varanasi  News: वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी के तहखाने में पूजा अर्चना शुरू किए जाने के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. ज्ञानवापी मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने कल 2 फरवरी को जुमे के दिन बंदी का एलान किया है. इंतजामिया कमेटी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से दुकानें और कारोबार बंद रखने की अपील का लेटर जारी किया है. इंतजामिया कमेटी ने दुकानें व कारोबार बंद रखकर इबादत करने का आवाहन किया है.

इंतजामिया कमेटी ने लेटर जारी करते हुए वाराणसी के साथ ही देश भर के मुसलमानों से बाजार बंद रखने की अपील जारी की गई है. दोपहर को जुमे की नमाज से लेकर शाम को असर की नमाज तक इबादत करने को कहा गया है. शादी ब्याह और खुशी के दूसरे काम सादगी से निपटाने की भी अपील की गई है. व्यास जी के तहखाने में पूजा-पाठ शुरू किए जाने के विरोध में यह अपील जारी की गई है. 

इंतजामिया कमेटी की तरफ से जारी हुए लेटर में बताया गया है कि ज्ञानवापी मस्जिद के दक्षिणी तहखाने में पूजा पाठ की अनुमति से मुसलमानों में काफी नाराजगी है. इस फैसले के विरोध में मुसलमान कल जुमा के दिन शांतिपूर्ण रूप से अपना कारोबार बंद रखकर जुमा की नमाज से असर की नमाज तक दुआ खानी करेंगे. मुस्लिम समाज को इस भ्रामक दावे से घोर आपत्ति है जिसमें विपक्षी एवं मीडिया द्वारा यह बात फैलाई गई है कि सन 1993 तक मस्जिद के दक्षिणी तहखाने में पूजा पाठ होती चली आई है, जबकि यह दावा सरासर बेबुनियाद और गलत है.


Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मस्जिद की इंतजामिया कमेटी का जुमे के दिन बाजार बंद का एलान, मुसलमानों से की ये अपील

वहीं इंतजामिया कमेटी के लेटर में दावा किया गया है कि वहां कभी कोई पूजा पाठ नहीं हुई. विदित हो कि ज़िला जज के उक्त फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. अंजुमन इंतिजामिया मसाजिद के महासचिव एवं जामे मस्जिद ज्ञानवापी के इमाम मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने सभी से शहर में अमन व शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि वह मस्जिदों में दुआखानी करें, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और बिलावजा इधर-उधर ना जाए.

यह अपील ज्ञानवापी मस्जिद की इंतजामिया कमेटी के जनरल सेक्रेटरी अब्दुल बातिन नोमानी की तरफ से जारी की गई है. इस अपील में दूसरे धर्मगुरुओं की सहमति का भी हवाला दिया गया है.

Lok Sabha Election 2024: सपा की उम्मीदवारों की लिस्ट I.N.D.I.A गठबंधन के लिए टेंशन? बिगड़ ने जाए मिशन-24 का गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramnagar News: रामनगर में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते 2 गिरफ्तार
रामनगर में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते 2 गिरफ्तार
Bareilly News: बरेली में इमोजी से शुरू हुआ विवाद बना कत्ल की वजह, कमेंट को लेकर युवक की हत्या
बरेली में इमोजी से शुरू हुआ विवाद बना कत्ल की वजह, कमेंट को लेकर युवक की हत्या
Gonda News: गोंडा में बकरी चोरी गैंग का पर्दाफाश, स्कॉर्पियो से वारदात, 4 शातिर गिरफ्तार, कैश भी बरामद
गोंडा में बकरी चोरी गैंग का पर्दाफाश, स्कॉर्पियो से वारदात, 4 शातिर गिरफ्तार, कैश भी बरामद
Basti News: बस्ती में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, सोती युवती पर खिड़की से फेंका तेजाब, हालत नाजुक
बस्ती में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, सोती युवती पर खिड़की से फेंका तेजाब, हालत नाजुक

वीडियोज

Dacoit: Ek Prem Katha Review: Anurag Kashyap की 'Dacoit', Adivi Sesh और Mrunal Thakur की Chemistry जीत लेगी दिल
Tamannaah Bhatia ने ‘धुरंधर से सबकी जली’ वाले सवाल पर गजब जवाब दिया
Sansani: सीजफायर पर इजरायल का U-Turn? | Iran US-Israel Ceasefire | Middle East War | Trump
Nitish Kumar के बाद Samrat Choudhary बनेंगे सीएम? | Bihar Politics | BJP | Tejashwi Yadav
Chitra Tripathi: 4 किरदार, 4 रुख… क्या फिर भड़केगी जंग? | Iran Vs US-Israel | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान टॉक्स से पहले अमेरिका की चेतावनी, जेडी वेंस बोले- अबकी बार न चलना 'चाल'
यूएस-ईरान टॉक्स से पहले अमेरिका की चेतावनी, जेडी वेंस बोले- अबकी बार न चलना 'चाल'
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
RCB के फिल साल्ट के नाम जीरो पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL में इससे पहले कभी नहीं हुआ ऐसा
RCB के फिल साल्ट के नाम जीरो पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL में इससे पहले कभी नहीं हुआ ऐसा
'तुम्हें देखने कौन आएगा..'आयुष शर्मा पर नहीं था पिता को भरोसा, सलमान खान के जीजा का अब छलका दर्द
'तुम्हें देखने कौन आएगा..'सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा का छलका दर्द
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
US Israel Iran War LIVE: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना हुए जेडी वेंस, साथ कौन-कौन आ रहा?
LIVE: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना हुए जेडी वेंस, साथ कौन-कौन आ रहा?
Fatty Liver Disease: क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
एक साल में एक से चार मेमने और दूध भी ज्यादा, किसानों का तगड़ा फायदा कराएगी अविशान नस्ल की भेड़
एक साल में एक से चार मेमने और दूध भी ज्यादा, किसानों का तगड़ा फायदा कराएगी अविशान नस्ल की भेड़
Embed widget