एक्सप्लोरर

Varanasi News: ज्ञानवापी के तहखाना के लिए व्यापारियों ने सौंपा चांदी का सिंहासन, भक्तों में खुशी का माहौल

UP News: ज्ञानवापी परिसर के तहखाने में कोर्ट से पूजा के आदेश मिलने के बाद भक्तों में खुशी का माहौल है वहीं वाराणसी के व्यापारियों ने तहखाने के लिए चांदी का बना सिंहासन दिया है.

Varanasi News: वाराणसी जिला कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी परिसर स्थित तहखाना में 31 जनवरी के बाद से शुरू हुए पूजा पाठ के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के साथ-साथ तहखाना में भी भगवान का दर्शन कर रहे हैं. इसके अलावा अब वहां पर भगवान के लिए अनेकों चढ़ावा - दान भी श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए जा रहे हैं.

काशी विद्वत परिषद की तरफ से तहखाना को दिए गए तलगृह नाम के बाद भक्तों द्वारा इस क्षेत्र को तलगृह के नाम से जाना जा रहा है. इसी क्रम में वाराणसी के रामनगर स्थित इंडस्ट्रियल क्षेत्र के व्यापारी संगठन ने सवा किलो चांदी का सिंहासन भी व्यास परिवार को तलगृह के लिए सौंपा हैं.

31 जनवरी से वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर स्थित तहखाना में दर्शन पूजन के आदेश के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर के साथ-साथ तहखाना के निर्धारित स्थल से भगवान का दर्शन पूजन कर रहें हैं.  इसके अलावा उनके द्वारा दान चढ़ावा भी चढ़ाया जा रहा है. पहले दूरदराज़ से आने वाले श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर सीधा पहुंचते थे. लेकिन अब वह स्पष्ट तौर पर तहखाना के बारे में पूछकर वहां जाने के प्रति  उत्सुकता दिखा रहे हैं .

व्यापारियों ने दिया चांदी का सिंहासन
शुक्रवार शाम तकरीबन 4 बजे वाराणसी के ज्ञानवापी गेट नंबर 4 काशी विश्वनाथ धाम मार्ग पर तकरीबन 50 की संख्या में रामनगर स्थित व्यापारी वर्ग का एक संगठन  ढोल नगाड़ों पर नाचते गाते हुए मंदिर गेट पर पहुंचा. इस दौरान उनके सिर पर सवा किलो चांदी का सिंहासन भी था. व्यापारियों ने कहा कि तहखाना में नियमित तौर पर शुरू हुई.

पूजा पाठ के बाद हम व्यापारियों में भी काफी खुशी है, और भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा भाव को प्रकट करने के उद्देश्य से हम अपने परिवार के साथ सवा किलो चांदी से बना सिंहासन लेकर व्यास परिवार को सौंपने के लिए यहां पहुंचे हैं. यह सिंहासन तलगृह की देखरेख कर रहे व्यास परिवार को सौंपा जा रहा है. इस दौरान उन्होंने जिला कोर्ट के इस आदेश पर खुशी जाहिर की. इस दौरान काशी विश्वनाथ धाम गेट नंबर 4 पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी दिखी.

ये भी पढ़ें: Varanasi News: काशी विश्वनाथ के पुजारियों की सैलरी में इजाफा, कई प्रस्ताव पास, मिलेगी ये खास सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'कौन नहीं जानता कि चुनाव आयोग...'
CEC पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'कौन नहीं जानता कि चुनाव आयोग...'
लखनऊ: कांग्रेस दफ्तर में चले जूते-थप्पड़, नाराज होकर निकले अजय राय
लखनऊ: कांग्रेस दफ्तर में चले जूते-थप्पड़, नाराज होकर निकले अजय राय
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget