एक्सप्लोरर

Gurmeet Ram Rahim: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 40 दिन की परोल पर बाहर, भारी सुरक्षा के बीच पहुंचा बागपत आश्रम

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 40 दिन का पैरोल मिल गया है. आज गुरमीत राम रहीम सिंह हरियाणा की जेल से भारी सुरक्षा के बीच डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा पहुंचा.

Gurmeet Ram Rahim Case:  गुरमीत राम रहीम सिंह 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद बागपत में डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा पहुंच गया है. हरियाणा की सुनारिया जेल में हत्या और दुष्कर्म मामले का सजायाफ्ता डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया है. पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. जानकारी होने के बाद डेरे में दूर-दराज से अनुयायियों का पहुंचना शुरू हो गया है. रोजमर्रा का जरूरी सामान डेरे में भिजवाया जा रहा है. डेरे में गुरमीत राम रहीम सिंह लाइव अनुयायियों से कुछ देर के लिए रू-ब-रू भी हुआ.

डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा पहुंचा गुरमीत राम रहीम 

इस बार भी गुरमीत सिंह के प्रवचनों का लाइव प्रसारण किया जाएगा. कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए डेरे में टावर भी लगाए गए हैं. 40 दिन का पैरोल मिलने के बाद डेरा प्रमुख रोहतक की सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में पहुंचा. जानकारी होने के बाद गुरमीत सिंह के अनुयायियों का आना शुरू हो गया. अनुयायी गुरमीत सिंह को पिता और भगवान बता रहे हैं. उन्होंने पिता पर लगे आरोपों को झूठा बताया हैं. डेरा प्रमुख ने पहले ही दिन अनुयायियों के लिए दो मिनट का लाइव किया और खुद का यूपी के डेरे में होने की जानकारी दी.

जानकारी होने पर डेरे में अनुयायियों की बढ़ने लगी भीड़

इस बार गुरमीत राम रहीम सिंह की दीपावली भी धूम धड़ाके से डेरा सच्चा सौदा आश्रम में मनने वाली है. डेरे की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया गया है और साज संगीत का सामान सिरसा से लाया गया है. दूध के लिए दो गाय भी सिरसा से मंगवाई गई है. डेरे में अनुयायियों की भीड़ रोकने के लिए पहले की तरह लाइव प्रवचन होगा. बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल टावर भी डेरे में लगाए गए हैं।

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को इसी साल 17 जून को एक माह का पैरोल दिया गया था. पैरोल पर डेरा प्रमुख बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पहुंचा था.  उससे मिलने के लिए राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, उड़ीसा, उत्तरांचल आदि राज्यों से हजारों श्रद्धालु आश्रम पहुंचे थे. इस दौरान प्रवचन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए. सड़क यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई थी. भीड़ और पैराल के नियमों को टूटते देख पुलिस ने आश्रम प्रबंधन को तीन नोटिस जारी किए थे.

Saifai News: नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सबकी गुजारिश, चाचा-भतीजा एक साथ मिलकर बढ़े आगे

उसके बाद गुरमीत सिंह ने अनुयायियों से डेरे में न आने और घर पर ही रहकर सुमिरन करने की अपील की थी. गुरमीत सिंह सोशल मीडिया पर लाइव आकर अनुयायियों से रू-ब-रू हुआ और प्रवचन भी दिए. 18 जुलाई को पुलिस ने गुरमीत राम रहीम सिंह को जेल भेज दिया. 88 दिन बाद गुरमीत सिंह को दोबारा से पैरोल मिल गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें अंडा फार्मिंग, कितना आएगा खर्च?
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें अंडा फार्मिंग, कितना आएगा खर्च?
Embed widget