एक्सप्लोरर

UP Politics: मंत्री गुलाब देवी ने पीएम मोदी को बताया भगवान का अवतार, अब सपा सांसद बर्क ने दिया ये जवाब

UP Politics: संभल से समाजवादी पार्टी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी अवतार हैं तो उन्हें राजनीति से इस्तीफा दे देना चाहिए.

UP Politics: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कबीना मंत्री गुलाब देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का अवतार बताया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी स्वयं भगवान के प्रतिनिधि हैं, उनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता. वह चाहें तो जीवन भर पीएम बने रह सकते हैं. गुलाब देवी का कहना है कि भगवान ने उनको अपने प्रतिनिधि के रूप में धरती पर भेजा है. उनके मुकाबले में कोई नहीं है. यह बयान मंत्री गुलाब देवी ने बीते बुधवार चंदौसी में दिया था. इसके बाद से ही राजनीति में चर्चा का बाजार गर्म हो गया. अब इसको लेकर समाजवादी पार्टी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री पर निशाना साधा है.

संभल से सपा सांसद बर्क ने गुलाब देवी के इस बयान पर कहा कि अगर शिक्षा मंत्री के मुताबिक पीएम मोदी अवतार हैं, तो वह राजनीति में क्या कर रहे हैं? देश की राजनीति में उनका क्या काम है? बर्क ने कहा कि पीएम मोदी को तो इस्तीफा दे देना चाहिए और फिर लोगों को उनकी पूजा पाठ करनी चाहिए. वहीं, समाजवादी पार्टी सांसद ने गुलाब देवी पर आरोप करारा हमला किया है. उन्होंने कहा कि गुलाब देवी अपना रुतबा और कद बढ़ाने के लिए ऐसे चमचागिरी वाले बयान दे रही हैं. 

यह भी पढ़ें: UP Politics: अखिलेश यादव के खिलाफ ओपी राजभर की क्या है नई चाल? सियासी भविष्य पर आ सकता है बड़ा फैसला

करंसी पर भगवान की फोटो वाले बयान पर भी बर्क का पलटवार
इसके अलावा, शफीकुर्रहमान बर्क ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर भी पलटवार किया है. दरअसल, बीते बुधवार केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर यह कहा था कि सरकार को करंसी पर भगवान लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर छपवानी चाहिए. इससे भारत की आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा. आम आदमी पार्टी मुखिया की इस बात को बर्क ने राजनीतिक बयान बताते हुए इसे गलत ठहराया है.

यूपी की शिक्षा मंत्री ने पीएम मोदी के लिए क्या कहा था?
दरअसल, बीते बुधवार को यूपी सरकार में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी चंदौसी विधानसभा क्षेत्र पहुंची थीं. यहां पर उन्होंने मेला श्रीगणेश चौथ के संस्थापक डॉ. गिरिराज किशोर की प्रतिमा का अनावरण किया. कार्यक्रम के बाद जब वह पत्रकारों से बात करने पहुंची तो उनसे सवाल किया गया कि देशभर में कई नेता अल्पसंख्यक प्रधानमंत्री बनाने को लेकर वकालत कर रहे हैं. इस सवाल के जवाब में ही गुलाब देवी ने कहा कि देश में प्रजातंत्र है. बयानबाजी कोई भी कर सकता है, लेकिन होगा वही, जो जनता चाहेगी. 

वहीं, उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कहा कि वह एक अवतार के रूप में आए हैं. उनकी प्रतिभा असाधारण है और उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता. वह जब तक चाहें, तब तक प्रधानमंत्री रह सकते हैं. गुलाब देवी ने यह भी कहा कि पीएम मोदी जो चाहते हैं, वह करवा सकते हैं. पूरा भारत उनकी बात मानता है. कभी घंटियां बजवा देते हैं, कभी मंजीरा बजवा देते हैं. इससे बड़ी मान्यता क्या होगी?

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget