एक्सप्लोरर

Dadri Mahapanchayat: गुर्जर महापंचायत को लेकर दादरी छावनी में तब्दील, पंचायत स्थल को किया गया सील 

Gujjar Mahapanchayat: दादरी (Dadri) के मिहिर भोज पीजी कॉलेज में गुर्जर समाज ने महापंचायत (Mahapanchayat) का आह्वान किया था. पंचायत स्थल को जिला प्रशासन ने पूरी तरह से सील कर दिया है. 

Mahapanchayat in Dadri: दादरी (Dadri) के मिहिर भोज पीजी कॉलेज में आज गुर्जर समाज ने महापंचायत (Mahapanchayat) का आह्वान किया था लेकिन जिला प्रशासन का दावा है कि इस पंचायत को लेकर कोई भी अनुमति नहीं ली गई है. जिले में धारा 144 लागू है, ऐसे में अगर कोई महापंचायत होती है तो उसको प्रशासन पूरी तरह से रोकेगा. यही वजह है कि पंचायत स्थल (Panchayat Site) को जिला प्रशासन ने पूरी तरह से सील कर दिया है और चारों तरफ पुलिस (Police) और पीएसी (PAC) के जवानों को तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है. प्रशासन ने साफ कह दिया है कि जो लोग पंचायत स्थल पर जाने की कोशिश करेंगे उन सभी को हिरासत में लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

कार्यक्रम स्थल को किया गया सील
मिहिर भोज पीजी कॉलेज में जिला प्रशासन ने तालाबंदी की है. प्रशासन का कहना है कि इस महापंचायत को लेकर सोशल मीडिया पर ऑडियो और वीडियो वायरल किए जा रहे हैं. महापंचायत की अनुमति नहीं ली गई है और बिना अनुमति के जिले में इतने बड़े आयोजन को करना कानूनी तौर पर गलत है. इसीलिए, प्रशासन इस महापंचायत को ना होने देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. कार्यक्रम स्थल को सील कर दिया गया है. पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया है. अगर कोई जबरदस्ती कार्यक्रम स्थल पर जाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

अलर्ट है जिला प्रशासन
बता दें कि, इस महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश से गुर्जर समाज के लोगों के पहुंचने की उम्मीद थी. लेकिन, जिला प्रशासन जिस तरह से इस महापंचायत को लेकर अलर्ट है उसको देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि यहां पर महापंचायत होना लगभग असंभव है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजें वायरल की जा रही हैं जो माहौल को खराब कर सकती हैं. इसलिए कानून व्यवस्था बिगड़ने ना पाए, माहौल बेहतर रहे इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. 

अफवाहों पर ध्यान ना दें
वहीं, प्रशासन ने जनता से अपील भी की है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अफवाहों पर ध्यान ना दें. क्योंकि, सोशल मीडिया पर कई तरह का भ्रम फैलाया जा रहा हैं ताकि माहौल खराब हो. लेकिन, प्रशासन स्पष्ट करना चाहता है कि अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी, फिर वो चाहे कोई भी हो. 

ये भी पढ़ें:

UP Politics: यूपी कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी, बोले- जाति के अनुसार मंत्री बनाने से कुछ नहीं होगा 

Yogi Cabinet Expansion: यूपी में योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, जानें- कौन हैं शपथ लेने वाले नए 7 मंत्री

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget