एक्सप्लोरर

मेट्रो ट्रेन के सामने कूद कर एक व्यक्ति ने खुदकुशी की, ब्लू लाइन सेवा कुछ देर के लिए हुई बाधित

नोएडा के सेक्टर 61 मेट्रो स्टेशन में एक गार्ड ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस वजह से ब्लू लाइन पर कुछ देर तक मेट्रो सेवा बाधित रही।

नोएडा, एजेंसी। नोएडा में एक मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह 22 वर्षीय एक निजी सुरक्षा गार्ड ने ट्रेन के सामने कूद कर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि निजी सुरक्षा गार्ड संचित कुमार करीब साढ़े ग्यारह बजे सेक्टर 61 के मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूद गया। उन्होंने कहा, ‘‘ कुमार निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था और वह नोएडा के सेक्टर 44 का निवासी था। उसके काम और इस घटना की वजह के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है।’’ अधिकारी के अनुसार फेज 3 थाने की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और फिर आगे की कार्यवाही की जा रही है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ब्लू लाइन पर सेवाएं कुछ देर तक बाधित होने की पुष्टि की है। उसने ट्वीट किया, ‘‘ नोएडा सेक्टर 61 में ट्रैक पर एक यात्री के कारण अक्षरधाम और नोएडा इलेक्ट्रोनिक सिटी के बीच ट्रेन सेवाओं में देरी हुई।’’ बाद में निगम ने ट्वीट किया, ‘‘ ट्रेन सेवाएं बहाल हो गयीं।’’ दिल्ली के द्वारका और नोएडा को नोएडा इलेक्ट्रोनिक सिटी को आपस में जोड़ने वाली मेट्रो की ब्लू लाइन इससे पहले रविवार की सुबह कुछ देर के लिए बाधित हुई थी जब 45 वर्षीय एक महिला ने झंडेवालान स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूद कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: अवैध संबंध में एक और हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा पति को उतारा मौत के घाट
हापुड़: अवैध संबंध में एक और हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा पति को उतारा मौत के घाट
अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, BJP की बढ़ने वाली है टेंशन?
UP Politics: अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, BJP की बढ़ने वाली है टेंशन?
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई हाईटेक, जेवर में बनीं 5 नई चौकियां और 7 PCR तैनात
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई हाईटेक, जेवर में बनीं 5 नई चौकियां और 7 PCR तैनात
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की हुई अहम बैठक, रामलला के सूर्य तिलक से लेकर स्मरण पुस्तिका तक कई ऐलान
राम मंदिर ट्रस्ट की हुई अहम बैठक, रामलला के सूर्य तिलक से लेकर स्मरण पुस्तिका तक कई ऐलान

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान का बड़ा दांव, 4000KM दूर डिएगो गार्सिया पर दागीं मिसाइलें, हैरान रह गई दुनिया!
जंग के बीच ईरान का बड़ा दांव, 4000KM दूर डिएगो गार्सिया पर दागीं मिसाइलें, हैरान रह गई दुनिया!
पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा, अधिकारी ने खुदकुशी के लिए ठहराया था जिम्मेदार
पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा, अधिकारी ने खुदकुशी के लिए ठहराया था जिम्मेदार
'टाइम वेस्ट, बोरिंग...', 'धुरंधर 2' पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी खड़े किए सवाल, बोलीं- 'बहुत बड़ी निराशा'
'टाइम वेस्ट, बोरिंग...', 'धुरंधर 2' पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी खड़े किए सवाल
Exclusive: पाकिस्तान में ईद के दिन लश्कर के हेडक्वार्टर में कत्लेआम, कमांडर बिलाल को पहले घोंपा खंजर फिर सीने में उतारीं गोलियां
ईद के दिन लश्कर के हेडक्वार्टर में कत्लेआम, कमांडर बिलाल को पहले घोंपा खंजर फिर सीने में उतारीं गोलियां
बांग्लादेश में नया बवाल, चुनावों को लेकर सरकार और BCB आमने-सामने, ICC को भी घसीटा
बांग्लादेश में नया बवाल, चुनावों को लेकर सरकार और BCB आमने-सामने, ICC को भी घसीटा
भारत भी बनाएगा छठी पीढ़ी का फाइटर जेट, इन देशों के साथ मिलाया हाथ, चीन और पाकिस्तान की बढ़ जाएगी धुकधुकी!
भारत भी बनाएगा छठी पीढ़ी का फाइटर जेट, इन देशों के साथ मिलाया हाथ, पाकिस्तान की बढ़ेगी धुकधुकी!
47 लाख का पैकेज ठुकराकर वायरल हो गया टेक्नीशियन, बोला-'अभी इस रोल के लिए तैयार नहीं हूं'
47 लाख का पैकेज ठुकराकर वायरल हो गया टेक्नीशियन, बोला-'अभी इस रोल के लिए तैयार नहीं हूं'
लो जी... अब लैब में भी बनने लगा चावल, नॉर्मल राइस से कितना अलग; क्या यह हेल्दी है?
लो जी... अब लैब में भी बनने लगा चावल, नॉर्मल राइस से कितना अलग; क्या यह हेल्दी है?
Embed widget