एक्सप्लोरर

Greater Noida: 3 घंटे बाद फिर शुरू हुई PNG सप्लाई, परेशान लोगों को रेस्टोरेंट में भी नहीं मिला खाना

Greater Noida West: लोगों को काफी परेशानी हुई क्योंकि डिनर का मुख्य समय यही होता है. लोगों का कहना है, कुछ ऑप्शन होना चाहिए, अचानक पीक समय पर गैस सप्लाई चली जाना बहुत बड़ी प्रॉब्लम है.

Uttar Pradesh News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में कुछ तकनीकी कारणों से सोसायटी में पीएनजी की सप्लाई (PNG supply) करीब तीन घंटे तक बाधित रही. इससे बच्चों से लेकर बड़ों सभी को परेशानी हुई. लोगों ने बताया कि उस तीन घंटे के समय में रेस्टोरेंट में भी खाना नहीं मिला. लोगों का कहना है कि पॉश सोसायटी में ऐसी अचानक होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए गैस स्टोरेज के भी ऑप्शन होने चाहिए.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की फ्रेंच सोसायटी में करीब तीन घंटे तक पीएनजी गैस की सप्लाई बाधित रही. शाम 7 बजे गैस की सप्लाई बंद हो गई थी और उसके बाद करीब 10:30 बजे पीएनजी गैस की सप्लाई फिर से रिस्टोर हो गयी. इस दौरान लोगों को काफी परेशानी हुई क्योंकि डिनर करने का मुख्य समय यही होता है.

रेस्टोरेंट में भी नहीं मिला खाना
फ्रेंच सोसायटी में रहने वाली मनीषा ने बताया कि 7 बजे से सप्लाई बंद हो गई थी. ये बेसिक जरूरत होती है क्योंकि ऑफिस से लोग आते हैं, चाय से लेकर डिनर तक तैयार करना होता है. सवा 10 बजे के करीब ये रिस्टोर हुई. इस बीच बहुत मुश्किल से मैनेज हो पाया क्योंकि बाहर रेस्टोरेंट में लंबी लाइनें लगी हुईं थीं. लोगों का आना जाना शुरू हो गया था. वहां पर भी खाना बंद हो गया था. 

वहीं इसी सोसायटी में रहने वाली शिखा ने बताया कि, 7:45 बजे जब वे डिनर बनाने के लिए गईं तब पता चला कि गैस ही नहीं है. ग्रुप पर मैसेज देखा. मेरी छोटी बेटी को सैंडविच मेकर सैंडविच बनाकर खिलाना पड़ा. बहुत प्राब्लम हुई. ये बेसिक जरूरत है. कुछ ना कुछ ऑप्शन होना चाहिए, ऐसे अचानक से पीक समय पर गैस की सप्लाई चली जाना बहुत बड़ी प्राब्लम है. 

वासुदेव शर्मा ने बताया कि वे काफी दिन के टूर के बाद आज घर आए और सोचा था कि आज घर पर डिनर करेंगे, लेकिन गैस सप्लाई नहीं होने की वजह से घर पर डिनर नहीं हो पाया. इतनी बड़ी सोसायटी में लोग करोड़ों रूपये के फ्लैट लेते हैं. इस तरह की पब्लिक यूटिलिटी के लिए हमलोग बफर स्टॉक इंडस्ट्री में रखते हैं, लायसेंस के साथ गैस स्टोर रखते हैं ताकि जरूरत पड़े तो स्टोरेज से गैस ले सकें. पेट्रोलियम स्टोरेज के हिसाब से स्टोरेज रहने चाहिए क्योंकि अगर इस तरह की प्राब्लम हैं कि कहीं गैस पाइपलाइन लीक हो सकती है या पाइपलाइन फट जाती है तो पूरे एरिया की गैस खत्म हो जाता है या सप्लाई बंद हो जाती है तो इस तरह का ऑप्शन होना चाहिए. 

वहीं इसी सोसायटी की रीमा गुप्ता ने बताया कि, मुझे फ्रेंड से पता चला कि गैस नहीं आ रही है. फूड के लिए हमारी कोई तैयारी नहीं थी. पेट्स के लिए भी फूड नहीं था. डिनर नहीं बनाया था, बाहर रेस्टोरेंट ने मना कर दिया कि गैस सप्लाई नहीं है. सोसायटी में बफर स्टॉक जैसी व्यवस्था होनी चाहिए क्योंकि कुछ भी पहले से पता नहीं होता कि गैस आएगी या नहीं. अचानक कुछ भी हो गया तो फैमिली में कैसे मैनेज करेंगे. अगर ऐसी 2-3 घंटे दिक्कत हो गई तो कैसे मैनेज किया जाएगा. ये बड़ी प्राब्लम है. सोसायटी में बफर स्टॉक होनी चाहिए जिससे आधा या 1 घंटे के लिए गैस दे सकें. 

Watch: सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की पुलिस से नोकझोंक, गाड़ी चेकिंग के वक्त DSP से हुई बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget