एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में दिवाली की रात दिखा रफ्तार का कहर... हिट एंड रन के दो मामले आए सामने, कई लोग घायल

Greater Noida News: दिवाली की रात ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला. सेक्टर 119 की एल्डिको आमंत्रण सोसायटी के बाहर आतिशबाजी के दौरान हाई स्पीड कार ने एक व्यक्ति को रौंद दिया.

Greater Noida Hit and Run Case: ग्रेटर नोएडा में दिवाली (Diwali 2023) की रात हिट एंड रन के दो मामले सामने आए. एक मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट और दूसरा सेक्टर 119 से सामने आया. रविवार की सेक्टर 119 की एल्डिको आमंत्रण सोसायटी के गेट नंबर 2 के सामने तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला. घटना को अंजाम देने वाला कार चालक पुलिस की पकड़ से दूर है. मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर 119 की एल्डिको आमंत्रण सोसायटी के बाहर तेज रफ्तार कार सड़क से गुजर रही होती है.

आतिशबाजी के दौरान लगातार तीन लोगों को रौंद कर कार आगे बढ़ जाती है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार चालक घटना को अंजाम देने के बाद तेजी से आगे बढ़ जाता है. घायल लोगों की मदद के लिए स्थानीय लोग दौड़ पड़ते हैं. मौके पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया जाता है. पुलिस की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल में दाखिल किया गया. 

हिट एंड रन का आरोपी कार चालक पकड़ से दूर

इलाज के बाद तीनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को इकट्ठा कर लिया है. सूत्रों का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपी कार चालक की पहचान कर ली गई है. खौफनाक हिट एंड रन के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है. हिट एंड रन की घटना को अंजाम देनेवाले आरोपी कार चालक पुलिस की पकड़ से अभी तक दूर है.

3 लोगों को टक्कर मारकर किया था घायल

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है. नोएडा एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि घटना रात 11 बजे की है. हिट एंड रन मामले का फुटेज कैमरे में कैद हुआ है. बताया जाता है कि तीनों लोग एल्डिको आमंत्रण सोसायटी के बाहर टहल रहे थे. आरोपी कार चालक तीनों लोगों को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया. राहत की बात है कि घटना में घायल तीनों लोग सुरक्षित हैं. पुलिस की चार टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं. वहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट वाले मामले में कितने लोग घायल हुए इसकी जानकारी नहीं है.

Ghaziabad News: दिवाली पर पीड़ित डॉक्टर के घर पहुंचे कुमार विश्वास, माफी मांगी, गिला-शिकवा भुलाकर दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
मथुरा: कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का ऐलान, भरतपुर से पहुंचे गुलाबी पत्थर
उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़
उत्तराखंड में 9 लाख लोगों को पहुंचा लाभ, सरकार ने खाते में भेजे 146 करोड़

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget