एक्सप्लोरर

मंदिर की घंटी के आवाज से बढ़ रहा था प्रदूषण! यूपी में नोटिस जारी, बढ़ा बवाल तो हुआ ये एक्शन

UP News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सौंदर्यम सोसाइटी के मंदिर में तेज घंटी बजने को लेकर UPPCB ने नोटिस भेजा. जो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था. जिसका निवासियों और AOA ने विरोध किया.

Greator Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नामी सोसाइटी में मंदिर के अंदर तेज घंटी बजने को लेकर उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (UPPCB) ने नोटिस भेज दिया. नोटिस मिलने के बाद सोसायटी के निवासियों ने और AOA ने इसका विरोध किया जिसके बाद देर रात UPPCB ने अचानक अपना फैसला बदलते हुए नोटिस को विड्रॉ कर लिया है हालांकि इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह के प्रतिक्रिया आ रही है.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सौंदर्यम सोसायटी के कॉमन एरिया में एक मंदिर बना हुआ है वही रोज सुबह शाम सोसायटी के निवासी मंदिर में पूजा करते हैं इस दौरान सोसायटी के ही कुछ  निवासियों द्वारा मंदिर में पूजा के दौरान तेज घंटी बजने को लेकर UPPCB यानी उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को शिकायत दी गई थी. शिकायत के बाद UPPCB के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जांच किया. जिसमें मंदिर के घण्टी की ध्वनि 72 डेसीबल मिला जिसके बाद UPPCB के अधिकारियों ने गौर सौंदर्यम के AOA को एक नोटिस जारी कर दिया. जिसमें घंटी की आवाज 55 डेसीबल से कम करने की बात कही.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नोटिस
इसको लेकर गौर सौंदर्यम सोसायटी के AOA द्वारा सोसायटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर लोगों से पूजा के दौरान धीरे घंटी बजाने का सर्कुलेशन जारी किया गया. UPPCB के नोटिस के बाद सोसायटी के लोग इसके विरोध में में उतरे. इसके साथ ही नोटिस सोशल मीडिया पर तेजी से घूमने लगा. जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया देने लगे. मामला तूल पकड़ता देख UPPCB ने देर रात अपना फैसला बदलते हुए नोटिस को विड्रॉ कर लिया. हालांकि उसके बाद भी लोग इस मामले पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है.

क्या बोले ग्रेटर नोएडा के अधिकारी देव गुप्ता
वहीं इस मामले पर जानकारी देते हुए UPPCB ग्रेटर नोएडा के अधिकारी देव गुप्ता ने बताया कि गौर सौंदर्यम सोसायटी के एक निवासी ने शिकायत पत्र दी थी कि सोसायटी के मंदिर की घंटी के तेज ध्वनि के कारण उन्हें परेशानी होती है. जिसके बाद जांच में पाया गया कि स्टैंडर्ड से ज्यादा ध्वनि घंटी से आता है. जिसको लेकर एक लेटर सोसायटी के RWA को जारी किया गया था. लेकिन इसमें देखा गया कि कुछ जान भावनाएं भी आहत हो रही है जन भावनाओं का सम्मान करते हुए इस लेटर या नोटिस को विड्रॉ कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: UP ByPolls: सपा के गढ़ में बीजेपी उतारेगी मुस्लिम प्रत्याशी? उपचुनाव के लिए तैयार किया ब्राह्मास्त्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget