एक्सप्लोरर

UP ByPolls: सपा के गढ़ में बीजेपी उतारेगी मुस्लिम प्रत्याशी? उपचुनाव के लिए तैयार किया ब्राह्मास्त्र

UP By Election News: कांग्रेस ने कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर नसीम सोलंकी को टिकट दिया है. जबकि बीजेपी मुस्लिम उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रही है. बीजेपी के लिए सीट जीतना चुनौती है.

Sisamau By Election: उत्तर प्रदेश में जल्द ही विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है. लोकसभा चुनाव में विपक्ष की बढ़त देख बीजेपी ने भी उपचुनाव के लिए कमर कस ली है. बीजेपी के लिए उपचुनाव में जीतना चुनौती और प्रतिष्ठा बनी हुई है. वहीं यूपी में कुल 10 सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसमें कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट भी शामिल है. वहीं इस सीट को जीतने के लिए सत्ता से लेकर विपक्ष तक सब तैयारी में लगे हुए है. वहीं इस सीट के दावेदारों की भीड़ पार्टी कार्यालय पर लग रही है. 

बता दें कि इस सीट से सपा ने विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम को लड़ाने का ऐलान कर दिया है. वहीं बीजेपी ने इस सीट पर उम्मीदवार के लिए लगातार मंथन कर रही है. इस सीट पर 40 प्रतिशत मुस्लिम विधानसभा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है. वहीं ये बीजेपी के खिलाफ वोट भी करते है. ऐसे में मुस्लिम मतदाताओं को साधने के लिए बीजेपी इस सीट पर नया दांव चल सकती है. सियासी गलियारे में तेज हुई हलचल बता रही है कि बीजेपी इस सीट पर सपा के पटकनी देने के लिए मुस्लिम प्रत्याशी उतार सकती है.

इस सीट पर एक ही परिवार का कब्जा
कानपुर की सीसामऊ सीट लंबे से सपा के पास है, एक ही परिवार का इस सीट पर कब्जा बना हुआ है. मरहूम हाजी मुश्ताक सोलंकी ने इस सीट पर सबसे पहले सपा का कब्जा कराया था. जिसके बाद उनके बेटे हजार इरफान सोलंकी इस सीट पर सपा की टिकट से काबिज रहे. लेकिन 2022 में कानपुर के जाजमऊ में हुए एक आगजनी के मामले में विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें बढ़ा दी. 

कोर्ट ने दोषी को सात साल की सुनाई सजा
इरफान को दोषी करार देते हुए न्यायालय ने उन्हें 7 साल की सजा सुना दी. जिसके बाद इस सीट का रद्द होना तय माना जा रहा है और इस सीट पर उपचुनाव भी होना लगभग तय है लेकिन विधायकी बचाने की आस सपा और उनके विधायक इरफान को अभी भी है और न्यायालय में सजा पर स्टे की उम्मीद और प्रयास जारी है जिससे विधायकी बच सकती है. लेकिन अभी कोई रहता की खबर नहीं है. कभी भी तारीखों का ऐलान चुनावों लेकर हो सकता है.

मुस्लिम प्रत्याशी उतार सकती है बीजेपी
कानपुर में सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि बीजेपी इस सीट को जीतने के लिए नई नई रणनीति तैयार कर रही है. हर बूथ पर कार्यकर्ताओं को निर्देश दे दिए गए हैं कि वो वहां हर रोज दो घंटे का प्रवास करें. पार्टी सपा और मुस्लिम विधायक इरफान की पत्नी या किसी भी प्रत्याशी को इस सीट से हराने के लिए बीजेपी किसी मुस्लिम को भी प्रत्याशी बनाकर उतार सकती है. क्योंकि इस सीट पर 40 प्रतिशत मुस्लिम लामबंद होकर बीजेपी के खिलाफ वोट करता है और वहीं निर्णायक भूमिका भी निभाता है. 

क्या बोले बीजेपी विधायक पंडित सुरेंद्र मैथानी
इस सीट पर बीजेपी विधायक पंडित सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि इस सीट पर टिकट के लिए कई दावेदार अपना-अपना भाग्य आजमाना चाह रहे है. जिसमे मुस्लिम दावेदारों की भी भरमार है. सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली बीजेपी रणनीति और समीकरण के अनुसार किसी भी वर्ग का प्रत्याशी मैदान में उतार सकती है. बस प्रत्याशी की छवि जनता के बीच सही होनी चाहिए. अगर मुस्लिम प्रत्याशी इस सीट के लिए सही होगा तो पार्टी मुस्लिम या हिंदू में कोई भेद नहीं करेगी और उसे टिकट दे देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी
गृह क्लेश से टूटकर युवती ने पुल से लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान
गृह क्लेश से टूटकर युवती ने पुल से लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान
सपा सांसद ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT जांच पर उठाए सवाल, 'वो खुद सरकार के रहमो-करम पर...'
सपा सांसद ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT जांच पर उठाए सवाल, 'वो खुद सरकार के रहमो-करम पर...'

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget