एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनेगा सरस्वती गार्डन: ज्ञान, संगीत और कला को समर्पित पार्क

Noida News:प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार के निर्देश पर यह परियोजना शुरू की गई है, जिसका डिजाइन पूरी तरह से भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित होगा. छात्र शांति से अध्ययन कर सकेंगे.

UP News:  ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 16बी में एक अनोखा और प्रेरणादायक थीम पार्क सरस्वती गार्डन बनने जा रहा है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की इस पहल का उद्देश्य ज्ञान, संगीत और कला को एक साथ समर्पित एक ऐसा स्थान बनाना है जो न केवल छात्रों, बल्कि कलाकारों और पुस्तक प्रेमियों के लिए भी प्रेरणा का केंद्र बनेगा.

प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार के निर्देश पर यह परियोजना शुरू की गई है, जिसका डिजाइन पूरी तरह से भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित होगा. प्रोजेक्ट प्रमुख ए.के. सिंह ने जानकारी दी कि इस गार्डन की खासियत होगी कमल के आकार की छतरी और ओपन लाइब्रेरी, जहाँ छात्र शांति से अध्ययन कर सकेंगे. यहां एक कमल आकार का अध्ययन कक्ष भी बनेगा जो छात्रों को एक अनूठा और एकाग्र वातावरण प्रदान करेगा.
सांस्कृतिक कार्य्रक्रम व संवाद सत्र भी होंगे

गार्डन में एक एम्फीथिएटर (प्रस्तुति मंच) भी बनेगा जिसमें प्राकृतिक पत्थरों की बेंचें होंगी, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद और संवाद सत्र आयोजित किए जा सकेंगे. इसके अलावा वीणा की भव्य मूर्ति भी स्थापित की जाएगी, जो मां सरस्वती की उपस्थिति और संगीत की दिव्यता का प्रतीक होगी. पर्यावरण के प्रति सजगता को ध्यान में रखते हुए गार्डन में अधिक ग्रीनरी, छोटे टीले और पैदल पथ भी विकसित किए जाएंगे, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाएंगे.

सांस्कृतिक और शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित

प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि यह गार्डन ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए एक सांस्कृतिक और शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित होगा. स्थानीय निवासियों की लंबे समय से थीम पार्क की मांग रही है, जिसे यह परियोजना पूरी करेगी. सरस्वती गार्डन का प्रस्ताव सैद्धांतिक रूप से मंजूर हो चुका है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी. सरस्वती गार्डन’ सिर्फ एक पार्क नहीं बल्कि एक ऐसा मंच होगा जहां ज्ञान, कला और संस्कृति का संगम होगा और यह ग्रेटर नोएडा के जीवन में एक नई रचनात्मक ऊर्जा का संचार करेगा.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget