एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: अधिकारी के साथ बैठक के बाद राकेश टिकैत चेतावनी, कहा- 'अगर कमेटी की बात नहीं मानी तो...'

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि 7 जनवरी को वह किसानों के साथ बैठक कर उनकी सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करेंगे.

Farmer Protest: ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर किसानों ने महापंचायत बुलाई थी, इस महापंचायत का आवाहन संयुक्त किसान मोर्चे ने किया था. इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहुंचे. उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की मांगों को लेकर वह अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे. हालांकि इस दौरान पंचायत में किसानों से बातचीत के लिए प्रशासन का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा, जिसकी अगुवाई यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार ने की. 

प्रशासन के अधिकारियों कि किसानों के साथ करीब 1 घंटे तक बातचीत चली. बातचीत में प्रशासन के द्वारा किसानों के मुद्दे पर जो काम किए गए उसे किसानों के सामने रखा गया. साथ ही यह तय हुआ कि तीनों प्राधिकरण के सीईओ और गौतम बुद्ध नगर के जिला अधिकारी और पुलिस कमिश्नर के साथ किसानों की नए साल में 7 जनवरी को बैठक होगी. इसमें किसानों की सभी समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

अधिकारियों को बताई समस्या
किसानों ने महापंचायत में अधिकारियों को अपनी समस्याएं बताईं. किसानों ने कहा कि 10 प्रतिशत का विकसित प्लाट 64% का मुआवजा और 2013 भूमि अधिग्रहण कानून गौतम बुद्ध नगर में लागू हो. साथ ही नक्शा नीति और आजादी निस्तारण जैसी समस्याओं पर भी प्राधिकरण अपना रुख स्पष्ट करें. किसानों ने कहा कि गांव के विकास की जिम्मेदारी अब प्राधिकरण के पास है तो ऐसे में प्राधिकरण गांव के विकास की तरफ भी ध्यान दें.

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देश में जहां भी किसानों का आंदोलन या प्रदर्शन चल रहा है हमारा उसे समर्थन है. पंजाब में चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर कहा कि एमएसपी एक बड़ी समस्या है और इस समस्या से किसान कई सालों से जूझ रहा है. पंजाब के किसानों को हमारा बाहर से समर्थन है, जरूरत पड़ी तो साथ भी खड़े होंगे. 

यूपी के इस जिले से 50 हजार टन हल्दी खरीदेंगे योग गुरु रामदेव, इन कामों में होगी इस्तेमाल

राकेश टिकैत नहीं होंगे शामिल
वहीं गौतम बुद्ध नगर के किसानों के लिए प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि 7 जनवरी को वह किसानों के साथ बैठक कर उनकी सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करेंगे. 7 जनवरी को बैठक में जो किसानों ने एक कमेटी गठित की है वह बैठक में शामिल होगी. किसानों के मुद्दों को अधिकारियों के सामने रखेगी. हालांकि इस बैठक में राकेश टिकैत शामिल नहीं होंगे.

उन्होंने कहा अगर कमेटी की बात अधिकारियों ने नहीं मानी तो किसानों का आंदोलन आगे जारी रह सकता है. फिलहाल अभी आंदोलन किसानों ने खत्म कर दिया गया है और उम्मीद है कि बातचीत के जरिए किसानों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा. वहीं प्रशासन की तरफ से बात करने आए यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत के दौरान कहा कि अधिकांश समस्याओं का हल निकल चुका है.

ओएसडी ने कहा कि बाकी 7 जनवरी को जब किसानों के साथ बैठकर बातचीत होगी तो अन्य समस्याओं का भी समाधान निकल जाएगा. हालांकि इस बैठक में उन्होंने बताया कि तीनों प्राधिकरण के सीनियर अधिकारी के अलावा जिला अधिकारी और पुलिस कमिश्नर भी मौजूद रहेंगे. ताकि हर पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हो सके. वहीं गिरफ्तार किसान भी कल तक रिहा हो जायेंगे.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget