एक्सप्लोरर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दारोगा गिरफ्तार, डीसीपी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की जारचा कोतवाली में तैनात दारोगा को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. डीसीपी ने उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

Inspector Arrested Red Handed Taking Bribe: यूपी के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में जारचा कोतवाली में तैनात एक दारोगा को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है. इस मामले में दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है. डीसीपी मीनाक्षी कात्यायन (DCP Meenakshi Katyayan) ने तत्काल प्रभाव से दारोगा को निलंबित कर दिया है और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. दारोगा पर आरोप है कि उसने पीड़ित पक्ष से रिश्वत लेने की कोशिश की, तभी एंटी करप्शन टीम (Anti Corruption Team) ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. 

रिश्वत लेते दारोगा रंगे हाथों गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा डीसीपी मीनाक्षी कात्यायन ने इस मामले में कड़ा रुख लेते हुए कार्रवाई की है और रिश्वत मांगने वाले दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है. डीसीपी का कहना है कि दारोगा के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस के आधार पर ग्रेटर नोएडा पुलिस काम कर रही है. जो भी पुलिसकर्मी इस तरह के भ्रष्टाचार मामलों में लिप्त पाए जाएंगे. उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.  

UP MLC Election 2022: सपा से OP Rajbhar को लग सकता है झटका? सीट नहीं मिलने पर महान दल भी नाराज

एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जारचा कोतवाली में तैनात दारोगा योगेन्द्र सिंह कलौंदा गांव के हल्का प्रभारी हैं. बीते दो मई को दो पक्षों रिफाकत व जैद पक्ष के बीच झगड़ा हो गया था. इस मामले में रिफाकत पक्ष के खिलाफ एनसीआर कट गयी थी. दोनों पक्षों का 25 मई को लिखित फैसला हो गया और 28 को फैसले को लेकर दोनों पक्ष कोतवाली प्रभारी जारचा के समक्ष पेश हो गये थे. आरोप है कि 1 जून को दारोगा योगेंद्र सिंह ने रिफाकत के आवास पर दबिश डाली और कहा कि मैं फैसला नहीं मानता हूं. आरोप है कि इसकी एवज में 1 लाख रुपए  रिश्वत की मांग की गई. मामला 40 हजार रूपए में तय हो गया. चार जून को जारचा कोतवाली के पास होटल में उन्हें 10 हजार रुपए दे दिए गए और बाकी 30 हजार रुपये मंगलवार को जारचा कोतवाली के पास होटल दिए जाने थे. इसी दौरान मेरठ से आई एंटी करप्शन की टीम ने छापामार कर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. 

ये भी पढ़ें- 

चाचा शिवपाल को अखिलेश यादव ने दिया एक और बड़ा झटका, क्या दोनों की राहें हो गई जुदा?

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल फिर बोले, 'इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा'
दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल फिर बोले, 'इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा'
जनता दर्शन में आई महिला को CM योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा, कहा- घबराइए मत
जनता दर्शन में आई महिला को CM योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा, कहा- घबराइए मत
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
जालौन में अधिवक्ता की अपहरण के बाद हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
जालौन में अधिवक्ता की अपहरण के बाद हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में रैली के बाद क्या है विपक्ष का प्लान? मिले संकेत
रामलीला मैदान में रैली के बाद क्या है विपक्ष का प्लान? मिले संकेत
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर विवादित बयान, Video वायरल
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर विवादित बयान, Video वायरल
1984 के सिख नरसंहार पर शशि थरूर का बयान, 'गहरा अफसोस है लेकिन अब...'
1984 के सिख नरसंहार पर शशि थरूर का बयान, 'गहरा अफसोस है लेकिन अब...'
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
क्या बंगाल में लेफ्ट-टीएमसी के बीच होगा गठबंधन? CPM ने कर दिया खुलासा
क्या बंगाल में लेफ्ट-टीएमसी के बीच होगा गठबंधन? CPM ने कर दिया खुलासा
कैसे काम करता है ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक, समझें दोनों का मैकेनिज्म
कैसे काम करता है ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक, समझें दोनों का मैकेनिज्म
Embed widget