एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा न्यूजः सुंदर भाटी गैंग का शार्प शूटर धर्मेंद्र उर्फ डीके का एनकाउंटर, अवैध हथियार और गाड़ी बरामद, साथी फरार

UP News: पुलिस ने बताया कि, सुंदर भाटी गैंग के शार्प शूटर धर्मेंद्र उर्फ डीके लूट, हत्या, डकैती, रंगदारी व गैंगस्टर एक्ट सहित दो दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं.

ग्रेटर नोएडा थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में सुंदर भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य धर्मेंद्र उर्फ डीके गोली लगने से घायल हो गया. एनकाउंटर डिक्सन कंपनी कट के पास उस समय हुआ जब पुलिस को बदमाशों के मूवमेंट की गुप्त सूचना मिली और बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी.

पुलिस ने बताया कि बिना नंबर प्लेट की टॉयोटा ग्लैंजा कार में सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई जिस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में धर्मेंद्र को गोली लगी और वह घायल हो गया. उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कार में सवार उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार कांबिंग कर रही हैं.

अवैध हथियार और बिना नंबर की कार बरामद

एनकाउंटर के बाद मौके से एक अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की ग्लैंजा कार बरामद की गई है. पुलिस की शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ है कि डीके सुंदर भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य है और लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है.

पुलिस अब फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और अपराधियों के नेटवर्क को खंगाल रही है. एनकाउंटर की यह कार्रवाई कानून व्यवस्था के प्रति पुलिस की तत्परता और अपराधियों पर शिकंजा कसने की दिशा में एक मजबूत संदेश के रूप में देखी जा रही है.

लूट, डकैती और हत्या सहित दर्ज हैं दो दर्जन केस

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार के अनुसार, घायल बदमाश की पहचान धर्मेंद्र उर्फ डीके पुत्र कुंवर सिंह निवासी गांव बहलोलपुर के रूप में हुई है. डीके पहले से ही थाना नॉलेज पार्क का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ लूट, हत्या, डकैती, रंगदारी व गैंगस्टर एक्ट सहित दो दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें: उत्तरकाशी आपदा: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में, ICU बेड रिजर्व, धराली में मनोचिकित्सकों की टीम भेजी गई

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार को लेकर BJP पर भड़के इमरान मसूद, कहा- इमरजेंसी से बदतर हालात
ज्ञानेश कुमार को लेकर BJP पर भड़के इमरान मसूद, कहा- इमरजेंसी से बदतर हालात
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
LDA नियमों में बदलाव करने की तैयारी में, दो प्लॉट खरीद सकेंगे पति-पत्नी
LDA नियमों में बदलाव करने की तैयारी में, दो प्लॉट खरीद सकेंगे पति-पत्नी
'ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र जातिसूचक शब्द नहीं', रामदेव बोले- सनातन में सब बराबर
'ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र जातिसूचक शब्द नहीं', रामदेव बोले- सनातन में सब बराबर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget