एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह मुठभेड़ दादरी कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच दादरी हाईवे पर हुई थी. एक फरार बदमाश की तलाश जारी है.

ग्रेटर नोएडा: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दादरी हाईवे पर 25 हजार के इनामी लुटेरों को गोली लग गई.  बदमाशों ने दादरी में व्यापारी से हथियार के बल पर दिनदहाड़े गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया था. पकड़ा गया बदमाश बुलंदशहर का हिस्ट्रीशटर बताया जा रहा है. वहीं एक फरार बदमाश की तलाश जारी है.

दादरी कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ हुई थी. पुलिस जब चेकिंग अभियान चलाए हुए थी तभी एक मोटरसाइकिल पुलिस को आती दिखाई दी. जब पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार अलग दिशा में भागने लगे.

बदमाशों ने अपने आप को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई करते हुए क्रॉस फायरिंग की गई. पुलिस की गोली लगने से बाइक सवार जमीन पर गिर गया. पुलिस ने दौड़कर घायल बदमाश को पकड़ लिया. पकड़े गए आरोपी का नाम अंकित बताया जा रहा है. उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था.

डीसीपी राजेश सिंह का कहना है कि पकड़े गए बदमाश का पुराना आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है. उसने दादरी में भी एक व्यापारी पर हमला कर लूटपाट का प्रयास किया था, जिसमें व्यापारी को गोली मारकर घायल कर वह फरार हो गया था.

डीसीपी राजेश सिंह का कहना है कि पकड़ा गया बदमाश बुलंदशहर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल और अवैध हथियार भी बरामद हुआ है. पकड़े गए बदमाश को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है. जहां उसका उपचार चल रहा है. उससे पूछताछ कर रही है. उसके गैंग में कौन-कौन हो शामिल हैं पता किया जा रहा है.  फरार बदमाश की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें:

सुशांत मौत मामला: सुशांत की बहन मीतू तय करेंगी सीबीआई जांच की आगे की दिशा, कल होगी पूछताछ

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी
राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी
यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget