एक्सप्लोरर

सुशांत मौत मामला: सुशांत की बहन मीतू तय करेंगी सीबीआई जांच की आगे की दिशा, कल होगी पूछताछ

सीबीआई ने सुशांत की मुंबई में ही रहने वाली बहन मीतू सिंह को कल पूछताछ के लिए बुलाया है. मीतू का सीबीआई के सामने आना क्यों महत्वपूर्ण है चलिए आपको बताते हैं.

मुंबई: सुशांत सिंह मौत मामले में सीबीआई पिछले 10 दिनों से लगातार पूछताछ कर रही है. इन 10 दिनों के दौरान सीबीआई करीब 1 दर्जन लोगों से पूछताछ कर चुकी है. इनमें 14 जून यानी सुशांत की मौत के दिन घर पर मौजूद लोगों के अलावा सुशांत का वित्तीय लेनदेन देखने वाले लोग और उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोभित चक्रवती का नाम भी शामिल है. लेकिन अब पहली बार सीबीआई ने सुशांत के परिवार से किसी सदस्य को पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया है. सीबीआई ने सुशांत की मुंबई में ही रहने वाली बहन मीतू को कल पूछताछ के लिए बुलाया है. मीतू का सीबीआई के सामने आना क्यों महत्वपूर्ण है चलिए आपको बताते हैं.

सुशांत की बहन मीतू जब सीबीआई के सामने आएंगी तो उनसे सीबीआई सुशांत और रिया के रिश्ते से लेकर सुशांत के डिप्रेशन और उनके वित्तीय लेन-देन से जुड़ी कई जानकारी हासिल करना चाहेगी. क्योंकि इससे पहले सीबीआई ने जिन लोगों से पूछताछ की है उन्होंने अपने बयान में सुशांत और रिया के रिश्ते, उनके वित्तीय लेनदेन और सुशांत की डिप्रेशन को लेकर अलग-अलग बातें कही है. लिहाजा अब सीबीआई सुशांत की बहन मीतू से यही जानना चाहेगी कि परिवार के पास इससे जुड़ी हुई क्या जानकारी थी.

मीतू सुशांत कि वह बहन है जो मुंबई में ही रहती हैं. मीतू के साथ सुशांत की बातचीत भी काफी ज्यादा होती रहती थी. इतना ही नहीं 8 जून को जब रिया घर छोड़कर गई है तो रिया के बयान के मुताबिक उसकी वजह मीतू ही थीं. क्योंकि रिया के बयान के मुताबिक सुशांत ने रिया से कहा था कि बहन मीतू आने वाली हैं लिहाजा वह फिलहाल अपने घर चली जाए. रिया के मुताबिक सुशांत की बात को मानते हुए वह इसी वजह से 8 जून को अपने घर चली गई थी. इसके साथ ही मीतू 8 से 12 जून तक यानी सुशांत की मौत के 2 दिन पहले तक सुशांत के साथ उसी फ्लैट में मौजूद थीं जहां पर सुशांत की मौत हुई थी. मीतू का बयान इस वजह से भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि सुशांत की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार की वही पहली सदस्य थीं जो सुशांत के फ्लैट पर पहुंची और जिन्होंने सुशांत की डेड बॉडी को बेड पर देखा था.

मीतू से पूछताछ करने के बाद सीबीआई इस मामले में सुशांत के पिता और बहन प्रियंका से भी पूछताछ कर सकती है. परिवार के लोगों से पूछताछ करने का सीबीआई का मकसद साफ है कि उनको सुशांत के डिप्रेशन, रिया और सुशांत के संबंधों और सुशांत के वित्तीय हालातों और मानसिक स्थिति के बारे में क्या जानकारी है. परिवार के सदस्यों से मिलने वाली जानकारी के आधार पर सीबीआई अब तक बाकी लोगों द्वारा दी गई जानकारी का मिलान करेगी और उसके आधार पर अपनी आगे की जांच की दिशा तय करेगी.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
15 अगस्त पर 7 बजे तक 41 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
'भारतीय होने में कुछ खास बात है...', शाहरुख खान ने स्वतंत्रता दिवस पर शेयर की पोस्ट, जताया गर्व
'भारतीय होने में कुछ खास बात है...', शाहरुख खान ने स्वतंत्रता दिवस पर शेयर की पोस्ट, जताया गर्व

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget