एक्सप्लोरर

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक साल में बनाए जाएंगे 100 हाई टेक बस स्टॉप, जानें- क्या होगी खासियत और कैसे करेगा काम

UP News: यूपी के ग्रेटर नोएडा में और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 100 आधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्टॉप तैयार हो जाएंगे. आने वाले एक साल में इन बस स्टॉपों के बनने की उम्मीद है.

Greater Noida News: दिल्ली और नोएडा से सटा ग्रेटर नोएडा आज एक हाई टेक शहरों में गिना जाता है और अब इसी शहर में आने वाले एक साल में ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 100 आधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्टॉप तैयार हो जाएंगे.जल्द से जल्द यह बस स्टॉप बनकर तैयार हो जाए और लोग इसका इस्तेमाल करें. इसको लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 15 जुलाई को आरएफपी निकाल दिए हैं.इस योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई है, 1 अगस्त को इसकी तकनीकी बिड खुलेगी.वर्तमान स्थिति में ग्रेटर नोएडा में 75 बस स्टॉप बने हुए हैं,इनकी काया को पलटने का काम भी किया जाना है और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 25 नए बस स्टॉप बनने हैं. इन सभी बस स्टॉपों को प्राधिकरण नए ढंग से और आधुनिक सुविधाओं से लैस करना चाह रहा है.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे बस स्टॉप
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह बस स्टॉप आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे, इन बस स्टॉपों पर डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे, जिनमें एक तरफ बसों के आने-जाने का ब्योरा होगा तो दूसरी तरफ डिस्प्ले बोर्ड के बैक साइड में प्रदेश के सभी 75 जिलों की खास बातें उकेरी जाएंगी. जैसे डिस्प्ले बोर्ड पर मुरादाबाद के पीतल उद्योग, कन्नौज के इत्र, फिरोजाबाद की चूड़ियां आदि जानकारी दी जाएगी. किस जिले में पर्यटन के प्रमुख स्थल कौन-कौन से हैं, इसका भी उल्लेख होगा.

इन बस स्टॉपों पर यात्रियों के लिए कई और सुविधाएं दी जाएंगी. जैसे सभी बस स्टॉपों पर मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे, हर बस स्टॉपों के पास 10 टू व्हीलर्स के लिए पार्किंग का इंतजाम रहेगा, जिनमें तीन चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे. हर बस स्टॉपों पर इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक की धुन सुनाई देगी, जिसमें थोड़ी-थोड़ी देर पर स्वच्छता, जल संरक्षण जैसे सामाजिक मुद्दों पर संदेश भी आते रहेंगे. इससे बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को बोरियत नहीं होगी. बस स्टॉपों के पास ही क्योस्क भी लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को खाने-पीने के सामान भी मिल सकेंगे. इन स्टॉपों पर शौचालय की भी व्यवस्था होगी, साथ में हैंगिंग फ्लावर भी यात्रियों को सुकून के पल देंगे.

आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 जुलाई
बता दे कि इस प्राधिकरण ने इस प्रोजेक्ट का आरएफपी यानी रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल अपलोड कर दिया गया है, इसमें  इच्छुक कंपनियां ई-पोर्टल के जरिए इस परियोजना के आरएफपी के लिए आवेदन कर सकती हैं.इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई रखी गई है. इससे पहले 22 जुलाई को प्री बिड मीटिंग होगी और 1 अगस्त को इसकी तकनाकी बिड खुलेगी. ये सभी बस स्टॉप बीओटी के आधार पर बनाए जाएंगे, इनको विकसित करने वाली कंपनी को 15 साल के लिए विज्ञापन का अधिकार होगा. इससे होने वाली आमदनी का कुछ हिस्सा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को भी मिलेगा.

ये भी पढ़ें:-

Prayagraj Violence: मास्टरमाइंड जावेद पंप सहित सभी आरोपियों पर बढ़ाई गई एक और धारा, अब 30 धाराओं के तहत होगी कार्रवाई

कौन हैं अखिलेश यादव के 'नवरत्न', ओम प्रकाश राजभर ने बिना नाम लिए सपा प्रमुख के चाचा पर यूं साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget