एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा न्यूजः ग्रेटर नोएडा में दहेज की मांग न पूरी होने पर विवाहिता की हत्या, पति समेत तीन गिरफ्तार

UP News: थाना दादरी क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में रहने वाली मनीषा शर्मा की उसके ही ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर हत्या कर दी. पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में दहेज की कुप्रथा ने एक और बेटी की जान ले ली. थाना दादरी क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में रहने वाली मनीषा शर्मा की उसके ही ससुराल पक्ष ने हत्या कर दी. पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने पति, ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया है.

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मृतका की मां पुष्पा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनकी बेटी मनीषा की शादी वर्ष 2024 में रेलवे रोड, दादरी निवासी शिवम शर्मा के साथ हुई थी. शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज को लेकर असंतुष्ट रहे.

ससुराल वाले करते थे अतिरिक्त दहेज की मांग

पुलिस को दी गई तहरीर में यह भी बताया गया कि, शादी के बाद से ही पति शिवम, ससुर मनोज शर्मा और सास चंचल शर्मा दहेज में कम सामान लाने को लेकर मनीषा का उत्पीड़न करने लगे. पीड़िता की मां के अनुसार, वे लगातार ताने मारते और अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे.

हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश

शिकायत के मुताबिक, 23 अगस्त की रात ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मनीषा को पंखे से फांसी पर लटका कर मार डाला. इसके बाद आरोपियों ने मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. सूचना मिलने पर मायके पक्ष दादरी थाने पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया.

तीन आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी

थाना प्रभारी ने बताया कि पति शिवम शर्मा, ससुर मनोज शर्मा और सास चंचल शर्मा के खिलाफ दहेज हत्या (IPC की धारा 304B) और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपियों को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया और आज उन्हें अदालत में पेश किया जा रहा है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget