एक्सप्लोरर

भारी पुलिस तैनाती के बीच किसानों की महापंचायत, भाकियू ने लगाई प्राधिकरण को फटकार

Noida News: जलभराव, जाम और विकास कार्यों की अनदेखी जैसी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा..

UP News: ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव में जलभराव, जाम और विकास कार्यों की अनदेखी जैसी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया. इस महापंचायत में हज़ारों की संख्या में किसान शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में  स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया.

महापंचायत को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि तिलपता गांव ग्रेटर नोएडा का एक ऐतिहासिक गांव है, लेकिन इसके मुख्य मार्ग पर जलभराव, भारी ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित ट्रकों व कंटेनरों के आवागमन ने ग्रामीणों का जीवन दूभर कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण व जिला प्रशासन को कई बार ज्ञापन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.

प्राधिकरण को चेतावनी

बलराज भाटी ने चेतावनी दी कि यदि प्राधिकरण ने किसानों की वर्षों से लंबित मांगों जैसे 10% भूखंड वितरण, आबादी निस्तारण, 2013 के अधिनियम के तहत चार गुना मुआवजा और गांवों के समग्र विकास जैसे मुद्दों का शीघ्र समाधान नहीं किया, तो प्राधिकरण को बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा.
यमुना प्राधिकरण किसानों के लिए अभिशाप: रेखा सिवाल

महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयोजक रेखा सिवाल ने भी महापंचायत में तीखा भाषण दिया. उन्होंने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण किसानों के लिए अभिशाप बन गए हैं. किसान वर्षों से अपने हक के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती. उन्होंने जनप्रतिनिधियों पर भी निशाना साधा और कहा कि कुछ नेता किसानों की समस्याओं को हल कराने की बजाय अपने स्वार्थ में अंधे हो जाते हैं और जब किसान अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ते हैं, तो वे उन्हें कमजोर करने का प्रयास करते हैं.
नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

 प्राधिकरण की ओर से जब कोई भी अधिकारी शुरुआत में महापंचायत में नहीं पहुंचा, तो संगठन ने इसे अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील करने का ऐलान कर दिया और मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन को रोकने की चेतावनी दी. इससे हरकत में आए प्राधिकरण के ओएसडी जितेंद्र गौतम, सीनियर मैनेजर राजेश कुमार, एसीपी सेन्ट्रल वी.एस. वीर और सूरजपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों से बिंदुवार वार्ता की.

दस दिन में सम्स्यओंके निस्तारण की मांग

प्रशासन ने किसानों से 10 दिन का समय मांगा और सभी समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिलाया. यदि तय समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 11वें दिन से तिलपता मुख्य मार्ग पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.इस महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे और एकजुटता के साथ अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की. अब सभी की नजरें प्रशासन द्वारा किए गए वादों पर टिकी हैं.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनभद्र में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, CISF ने किया रेस्क्यू
सोनभद्र में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, CISF ने किया रेस्क्यू
दुकानदार ने नहीं दिया था गरम समोसा, कोर्ट के आदेश पर FIR
दुकानदार ने नहीं दिया था गरम समोसा, कोर्ट के आदेश पर FIR
'PM मोदी और CM योगी को बुरा...', मौलाना रजवी ने मुसलमानों को सलाह
'PM मोदी और CM योगी को बुरा...', मौलाना रजवी ने मुसलमानों को सलाह
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget