एक्सप्लोरर

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ग्रीन बेल्ट पर कब्जा हटाने का अल्टीमेटम, 10 दिन की मोहलत

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओएसडी गुंजा सिंह ने सेक्टर-3 और पतवाड़ी गांव के समीप स्थित ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण किया.उन्होंने ग्रीन बेल्ट पर कब्जे को लेकर नाराजगी जताई.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से ग्रीन बेल्ट को अतिक्रमण मुक्त और हराभरा बनाए रखने के प्रयासों को तेज कर दिया गया है. इसी क्रम में सोमवार को प्राधिकरण की ओएसडी गुंजा सिंह ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेक्टर-3 और पतवाड़ी गांव के समीप स्थित ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि इन क्षेत्रों में ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अतिक्रमण लंबे समय से बना हुआ है, जिससे न केवल पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है, बल्कि शहर की सुंदरता भी खराब हो रही है. उन्होंने अतिक्रमणकारियों को 10 दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी. गुंजा सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्राधिकरण की उद्यान विभाग की टीम स्वयं कार्रवाई करेगी और अतिक्रमण हटाया जाएगा.

नियमित देखभाल के आदेश

निरीक्षण के दौरान उद्यान विभाग के डीजीएम एस.के. जैन और वरिष्ठ प्रबंधक पी.पी. मिश्र भी मौजूद रहे. OSD गुंजा सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रीन बेल्ट की नियमित रूप से सफाई, पौधारोपण और समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए, ताकि यह क्षेत्र हरा-भरा और स्वच्छ बना रहे.

पर्यावरण को लेकर प्राधिकरण गंभीर

यह पूरी कार्रवाई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार के स्पष्ट निर्देशों के तहत की जा रही है, जिन्होंने ग्रीन बेल्ट को सशक्त रूप से संरक्षित करने और शहर की हरित विरासत को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है. प्राधिकरण की इस सक्रियता से स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि शहर की ग्रीन बेल्ट जल्द ही अतिक्रमण मुक्त होकर अपने वास्तविक स्वरूप में लौटेगी और शहरी पर्यावरण को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएगी.

लगातार चल रहा अभियान

यहां बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर में पर्यावरण को लेकर बेहद गंभीर है. आधुनिकता में हमारी हरियाली और पेड़ों को नुकसान न हो इसके लिए लगातार अधिकारी न सिर्फ निरीक्षण कर रहे हैं, बल्कि कार्रवाई भी कर रहे हैं. पिछले दिनों भी ग्रीन बेल्ट पर कब्जे पर बुल्डोजर चलवाया साथ ही जुर्माना भी डाला. अब दस दिन के अन्दर अतिक्रमण नहीं हटा तो कार्रवाई तेज होगी.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
'इतना पिए रहोगे बे...तो काम कैसे करोगे', नशे में मिले बिजलीकर्मी को BJP विधायक ने लगाई फटकार
'इतना पिए रहोगे बे...तो काम कैसे करोगे', नशे में मिले बिजलीकर्मी को BJP विधायक ने लगाई फटकार
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक
CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जंतर-ंमंतर जा रहे चंद्रशेखर आजाद का रोका, पुलिस से हुई नोक-झोंक

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget