एक्सप्लोरर

नोएडा: ग्रेटर नोएडा में अवैध कचरा फेंकने पर सख्ती, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 1 लाख रुपये जुर्माना

Noida News: स्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक आर.के. भारती ने जानकारी दी कि क्यूआरटी की टीम ने सर्विस रोड पर वेस्ट गिराते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथ पकड़ा. 50 हजार रुपये का जुर्माना ठोका गया.

शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती तेज कर दी है. शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) ने सेक्टर ज्यू वन के पास कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कीं और 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. यह कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ की गई जिन्होंने अवैध रूप से रोड किनारे कूड़ा गिराकर गंदगी फैलाई थी.

स्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक आर.के. भारती ने जानकारी दी कि क्यूआरटी की टीम ने सर्विस रोड पर वेस्ट गिराते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथ पकड़ा. उसे मौके पर ही जब्त कर 50 हजार रुपये का जुर्माना ठोका गया. इसके बाद पास ही एक और ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से कूड़ा डालते हुए पकड़ी गई, जिसे जब्त कर उसी राशि का जुर्माना लगाया गया. इस तरह शुक्रवार देर शाम तक कुल दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं और कुल 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

बिना जुर्माना नहीं छूटेंगे वाहन

प्राधिकरण का कहना है कि जब तक ट्रॉली मालिक जुर्माना नहीं भरेंगे, तब तक उनके वाहन छोड़े नहीं जाएंगे. इससे पहले भी 3 सितंबर को क्यूआरटी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की थीं और 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. अधिकारियों ने कहा कि ये अभियान जारी रहेगा.

प्राधिकरण की सख्त चेतावनी

प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वी.एस. ने साफ कहा है कि शहर को गंदा करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने चेतावनी दी कि कूड़ा फेंकने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और किसी को बख्शा नहीं जाएगा. इसके साथ ही सोसाइटी में भी नोटिस जारी कर कूड़ा प्रबन्धन के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्राधिकरण को प्रबन्धन में आसानी हो.

नागरिकों से अपील

एसीईओ ने ग्रेटर नोएडा वासियों से अपील की कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और सड़क किनारे या खुले में कूड़ा न डालें. उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण हर नागरिक का अधिकार है और इसे बनाए रखने में सभी की जिम्मेदारी बनती है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
Azamgarh News: आजमगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, दादा-पोते को कुल्हाड़ी से काटा; आरोपी की तलाश तेज
आजमगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, दादा-पोते को कुल्हाड़ी से काटा; आरोपी की तलाश तेज
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget