एक्सप्लोरर

Greater Noida: शाहबेरी में अवैध निर्माण पर चला प्राधिकरण का पीला पंजा, 4 फ्लैट और 8 दुकाने जमीदोंज

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की. दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्माणाधीन आठ दुकानों और 4 फ्लैटों को तोड़ा गया.

Bulldozer Action By Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शनिवार को शाहबेरी में चल रहे अवैध निर्माण पर कड़ी कार्रवाई की. प्राधिकरण ने शाहबेरी में अवैध रूप से बन रहे 8 दुकानों व 4 फ्लैटों को गिरा दिया. प्राधिकरण ने अवैध निर्माण करने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. शाहबेरी में कालोनाइजर प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर फ्लैट और दुकानें बनाकर बेचने की कोशिश कर रहे थे. सूचना मिलने पर प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंच गई. 

शनिवार दोपहर बाद 3:00 बजे से अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की. शाम 5:00 बजे तक आठ दुकानों व 4 फ्लैटों को तोड़ दिया गया. कोर्ट से स्टे आदेश होने के बावजूद यह निर्माण किया जा रहा था. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग में वर्क सर्किल एक के प्रबंधक प्रभात शंकर के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की गई.

Mahoba News: शिक्षकों के घड़े से पानी पीने को लेकर 'दलित' छात्रा की पिटाई के बाद जांच के आदेश

प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना ने दी ये चेतावनी

वहीं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके अरोड़ा ने चेतावनी दी है कि प्राधिकरण के अनुसूचित एरिया में बिना अनुमति निर्माण करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सभी वर्क सर्किल टीम को अपने एरिया में नियमित निगरानी रखने और अवैध निर्माण मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

एसीईओ ने अवैध निर्माण के चंगुल में न फंसने की लोगों से की अपील

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ दीप चंद्र ने कहा है कि अधिसूचित एरिया में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ व मेरठ मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी अवैध निर्माणकर्ता के चंगुल में न फंसे. अपनी गाढ़ी कमाई को ऐसी जगह पर न लगाएं. निवेश करने से पहले प्राधिकरण से उस प्रोजेक्ट के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें.

Ayodhya News: लता मंगेशकर के नाम पर होगा अयोध्या में चौराहा, बजाए जाएंगे भगवान राम और हनुमान को समर्पित गाने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई? कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई? कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget