एक्सप्लोरर

Mahoba News: शिक्षकों के घड़े से पानी पीने को लेकर 'दलित' छात्रा की पिटाई के बाद जांच के आदेश

Mahoba News: प्राथमिक विद्यालय में स्टाफ के लिए रखे घड़े से पानी पीने के लिए एक दलित छात्रा की कथित तौर पर पिटाई करने का मामला सामने आया है.

Mahoba News: महोबा जिले के छिखारा गांव के प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक ने स्टाफ के लिए रखे घड़े से पानी पीने के लिए एक दलित छात्रा की कथित तौर पर पिटाई कर दी. घटना की जांच के आदेश दिए हैं. अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) जितेंद्र सिंह ने अतिरिक्त बेसिक शिक्षा अधिकारी को घटना की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है. इस दौरान लड़की के परिजन व ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय के बाहर हंगामा किया.

छिखारा गांव की रहने वाली बच्ची एक बेसिक स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है. उसने बताया कि स्कूल में शिक्षकों और छात्रों के पानी पीने के लिए घड़े रखे गए हैं. शनिवार को छात्रों के लिए रखा गया घड़ा खाली था, तो उसने शिक्षकों के घड़े से पानी पी लिया. इस पर सहायक शिक्षक कल्याण सिंह ने उसके साथ मारपीट की. किशोरी ने घर पहुंचकर अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया. उसके पिता रमेश कुमार कई ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे.

शिक्षक ने किया जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल
आरोप है कि तब भी संबंधित शिक्षक ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उनके साथ दुर्व्यवहार किया. इसके बाद सभी ने तहसील पहुंचकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की. अपर बीएसए गौरव शुक्ला ने रविवार को बताया कि स्कूल में शिक्षक और छात्र के बयान दर्ज कर लिए गए हैं.

लड़की ने कहा कि उसके साथ पहले कभी भेदभाव नहीं किया गया. जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी. वहीं शिक्षिका कल्याण सिंह ने बताया कि छात्रा घड़े में हाथ डालकर गिलास से पानी निकाल रही थी. सिंह ने कहा कि इसके लिए उसे डांटा गया था और मैंने छात्रा की पिटाई नहीं की थी.

यह भी पढ़ें:

Ayodhya News: लता मंगेशकर के नाम पर होगा अयोध्या में चौराहा, बजाए जाएंगे भगवान राम और हनुमान को समर्पित गाने

Lucknow News: लखनऊ में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई रहेगी बाधित, इन इलाकों में होगा पावर कट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget