एक्सप्लोरर

Greater Noida News: इकोटेक थ्री में मलबा मिलने पर कॉन्ट्रैक्टर पर 25 हजार रुपये का जुर्माना, OSD ने लिया सख्त एक्शन

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा शहर के अलग-अलग सेक्टरों में सफाई व्यवस्था और पार्को की स्थिति का औचक निरिक्षण करने नोएडा ऑथोरिटी की ओएसडी गुंजा सिह मौकेपर पहुंची और अनियमितताओं के खिलाफ एक्शन लिया

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओएसडी (OSD) गुंजा सिंह ने बुधवार को शहर के विभिन्न सेक्टरों में सफाई व्यवस्था, ग्रीन बेल्ट और पार्कों की स्थिति का निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं, जिन पर तुरंत सख्त कार्रवाई की गई. सफाई में लापरवाही बरतने वाले एक ठेकेदार पर ₹25,000 का जुर्माना लगाया गया, जबकि चार संस्थाओं को कूड़ा प्रबंधन के मानकों का पालन न करने पर नोटिस जारी किए गए.

OSD गुंजा सिंह ने किया ईकोटेक-थ्री का दौरा
सबसे पहले सेक्टर ईकोटेक-थ्री का दौरा किया, जहां उन्हें कई स्थानों पर निर्माण और डिमोलिशन का कचरा (C&D वेस्ट) जमा मिला. सफाई में गंभीर लापरवाही मिलने पर ठेकेदार "राइज इलेवन" पर ₹25,000 का जुर्माना लगाया गया. यह रकम ठेकेदार को दिए जाने वाले अग्रिम भुगतान में से काटी जाएगी. इसके साथ ही सेक्टर में बल्क वेस्ट उत्पन्न करने वाली तीन औद्योगिक इकाइयों—कोवेस्ट्रा इंडिया, मल्होत्रा इलेक्ट्रॉनिक्स और आईएलजेआईएन इलेक्ट्रॉनिक्स—को नोटिस भेजे गए हैं.
Greater Noida News: इकोटेक थ्री में मलबा मिलने पर कॉन्ट्रैक्टर पर 25 हजार रुपये का जुर्माना, OSD ने लिया सख्त एक्शन

OSD गुंजा सिंह पहुंची ट्राइडेंट एंबेसी सोसाइटी
इसके बाद OSD सेक्टर-1 स्थित ट्राइडेंट एंबेसी सोसाइटी पहुंचीं, जहां कूड़े के निस्तारण में भी अनियमितताएं पाई गईं. सोसाइटी प्रबंधन को भी नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है.

सख्त एक्शन मोड में नजर आईं OSD गुंजा सिंह
बुधवार को OSD गुंजा सिंह ने डेल्टा-2 और ईटा-1 सेक्टर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण किया. इस दौरान उद्यान विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक पीपी मिश्र भी उनके साथ मौजूद थे. उन्होंने पार्कों के रख-रखाव में और सुधार के निर्देश दिए. वहीं, ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी गई. OSD ने स्पष्ट कहा कि यदि आगे ऐसी लापरवाही मिली तो संबंधित विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

गुंजा सिंह ने दी साफ-सफाई की नसीहत
OSD गुंजा सिंह का यह निरीक्षण दौरा साफ संकेत देता है कि प्राधिकरण अब किसी भी स्तर पर सफाई और पर्यावरण के मामलों में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगा. साफ-सफाई और हरियाली के स्तर को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है, और इसके लिए हर विभाग को जिम्मेदारी से काम करना होगा.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, आगरा से 2 गिरफ्तार
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
Basti News: बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget