एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जल संकट से मिलेगी राहत, इस प्रोजेक्ट पर काम रहा प्राधिकरण

UP News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में चार नए जलाशय टेकजोन बना रहा है. इनके निर्माण लगभग 10 करोड़ खर्च किया जा रहा है.

ग्रेटर नोएडा सहित ग्रेनो वेस्ट में बढ़ती आबादी और जल संकट को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रहा है. प्राधिकरण द्वारा ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में चार नए भूमिगत जलाशयों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे जल संकट की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि ये जलाशय टेकजोन-4, सेक्टर-2, सेक्टर-3 और सेक्टर ईटा-2 में बनाए जा रहे हैं. निर्माण कार्य पर लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत आ रही है और ये सभी UGR वर्ष के अंत तक तैयार हो जाएंगे.

रिहायशी इलाकों मे जलापूर्ति होगी मजबूत
ग़ौरतलब है कि टेकजोन-4 10,000 KLD क्षमता. इससे हिमालया प्राइड, चेरी काउंटी, फ्यूजन होम्स, ग्रीन आर्क, गौर सौंदर्यम, जेएम फ्लोरेंस, समृद्धि, एनएक्स वन, निराला एस्टेट, ऐस एस्पायर, गैलेक्सी वेगा, पंचतत्व जैसी 19 प्रमुख सोसाइटियों और संस्थानों को पानी मिलेगा. सेक्टर-2: 6,000 KLD क्षमता. ब्लॉक A से F तक, इरोज संपूर्णनम और निराला ग्रीनशायर जैसी रिहायशी सोसाइटियों को लाभ. सेक्टर-3: 3,000 KLD क्षमता. जनता फ्लैट्स और सेक्टर-3 के ब्लॉक A, B, C, D को होगा लाभ. सेक्टर ईटा-2: 1,500 KLD क्षमता वाला UGR बन रहा है, जो वहां के रिहायशी इलाकों में जलापूर्ति को मजबूत करेगा.

निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश
प्राधिकरण के एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि जल विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सभी UGR का निर्माण निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए, ताकि ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के नागरिकों को नियमित और बेहतर जलापूर्ति मिल सके. इन जलाशयों के जरिए गंगाजल और भूजल के मिश्रित स्रोत से जलापूर्ति की जाएगी, जिससे न सिर्फ जल की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि गुणवत्ता में भी सुधार होगा. 

वाटर सप्लाइ होगी बेहतर
यह परियोजना भविष्य की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक रणनीतिक पहल मानी जा रही है, जो ग्रेटर नोएडा की स्थायी जल व्यवस्था की नींव मजबूत करेगी. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि जल विभाग को यूजीआर के निर्माण का कार्य तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सेक्टरों व सोसाइटियों में वाटर सप्लाई को और बेहतर बनाया जा सके.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget