एक्सप्लोरर

Noida: गांवों और सेक्टरों की सफाई पर डिजिटल तकनीक से निगरानी, अथॉरिटी ने स्वच्छता के लिए उठाया बड़ा कदम

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के अंतर्गत आने वाले गांवों और सेक्टरों की स्वच्छता और पुख्ता करने के लिए प्राधिकरण ने मैनुअल स्वीपिंग के तहत सफाईकर्मियों का ब्योरा अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के अंतर्गत आने वाले गांवों और सेक्टरों की स्वच्छता और पुख्ता करने के लिए प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है. प्राधिकरण अब डिजिटल तकनीक के सहारे साफ-सफाई पर नजर रखने लगा है. प्राधिकरण ने मैनुअल स्वीपिंग के तहत सफाईकर्मियों का फोटो और मोबाइल नंबर सहित ब्योरा अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. जोन टू से इसकी शुरुआत की गई है. वेबसाइट पर वन मैप ग्रेटर नोएडा का भी लिंक है. उस पर भी ब्योरा अपलोड कर दिया हैं. इस जोन के अंतर्गत आने वाले निवासी आसानी से जान सकेंगे कि उनके एरिया का सफाई कर्मी और सुपरवाइजर कौन है और अगर कहीं सफाई नहीं हुई है तो उसकी सूचना दे सकेंगे.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधीन 124 गांव और 80 से अधिक सेक्टर आते हैं. इन गांवों की साफ-सफाई का जिम्मा भी प्राधिकरण पर है. प्राधिकरण ने मैनुअल स्वीपिंग के लिए सेक्टरों और गांवों को मिलाकर चार जोन बनाए हैं. हर जोन के साफ-सफाई के लिए अलग-अलग एजेंसी चयनित की जाती है. इन एजेंसियों के कर्मचारी साफ-सफाई ठीक से कर रहे हैं या नहीं, इसकी निगरानी के लिए प्राधिकरण ने डिजिटल तकनीक का सहारा लिया है.

जोन टू से की गई शुरुआत

सभी सफाई कर्मियों की फोटो, मोबाइल नंबर पर सहित पूरा ब्योरा तैयार कर उसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. इसकी शुरुआत जोन टू से की गई है. इन जोन के सभी सफाई कर्मियों और सुपरवाइजरों का ब्योरा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट (https://www.greaternoidaauthority.in/) पर वन मैप ग्रेटर नोएडा में अपलोड है. निवासी उसे जब चाहें देख सकते हैं. वहीं, वन मैप पर ही जीपीएस के माध्यम से कूड़ा उठाने में लगे वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है. 

व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए वे किस समय, किस रूट से कहां गए, यह सब देखा जा सकता है. शेष जोन (एक, तीन और चार) के कर्मचारियों का ब्योरा भी प्राधिकरण बहुत जल्द ब्योरा तैयार कर अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर देगा. इससे प्राधिकरण के अधिकारी ही नहीं, बल्कि ग्रेटर नोएडा के निवासी भी उन पर नजर रख सकेंगे. अगर किसी एरिया में साफ-सफाई नहीं हुई है या फिर कूड़ा नहीं उठा है तो उसकी शिकायत कर सकेंगे. सोमवार को प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग ने ग्रेटर नोएडा की आरडब्ल्यूए और फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूएज के प्रतिनिधियों के सामने इसका प्रस्तुतिकरण भी दिया है. 

जोन टू के अंतर्गत आने वाले एरिया

जोन टू में आमका, बेगमपुर, भनौता, भोला रावल, देवला, धूम मानिकपुर, गुलिस्तानपुर, गुर्जरपुर, हबीबपुर, हल्दौनी, जौनसमाना, खेड़ी, खेड़ा चौगानपुर, खोदना कला, खोदना खुर्द, कैलाशपुर, कुलेसरा, लखनावली, मलकपुर, मुबारिकपुर, पल्ला, रूपवास, सादोपुर, सैनी, श्वराजपुर, सुनपुरा, सूरजपुर, सुथियाना, तिलपता, करनवास, तुस्याना, वैदपुरा और आसपास के एरिया शामिल हैं.

सीईओ नरेंद्र भूषण ने कही ये बात 

इस मामले में सीईओ नरेंद्र भूषण ने कहा, 'ग्रेटर नोएडा की पहचान ही स्वच्छता और ग्रीनरी है. इसे और बेहतर बनाने के लिए निगरानी की डिजिटल तकनीक को अपनाना जरूरी है. इससे प्राधिकरण की टीम के साथ ही सेक्टरवासी और ग्रामीण भी नजर रख सकेंगे. वेबसाइट पर मोबाइल नंबर और ब्योरा होने से निवासियों को अपने एरिया के सफाई कर्मी और सुपरवाइजर के बारे में जानकारी रहेगी. अगर कहीं सफाई नहीं हो रही है तो वे फोन पर शिकायत कर सकेंगे. गांव हो या सेक्टर, सभी जगह नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए. अगर कहीं लापरवाही दिखे तो इसकी सूचना जरूर दें.

कॉल सेंटर और व्हाट्सएप पर भी दे सकते हैं सूचना

ग्रेटर नोएडा के निवासियों की सुविधा के लिए प्राधिकरण ने कॉल सेंटर भी चला रखा है. ये हेल्पलाइन नंबर 0120-2336046, 47, 48 और 49 है. इस नंबर पर कॉल करके भी आप नागरिक सेवाओं से जुड़ी सूचनाएं दे सकते हैं. इसके अलावा मोबाइल नंबर 8800203912 पर व्हाट्सएप मैसेज भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें -

Delhi-NCR: नोएडा वासियों को अवैध पानी के बिल से मिलेगी राहत, जल्द लगेंगे स्मार्ट वाटर मीटर

Noida News: फर्जी विज्ञापन के खिलाफ यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने दर्ज कराई FIR, लोगों से झूठे विज्ञापनों से सतर्क रहने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

लाइव टीवी

ABP न्यूज़
ABP ਸਾਂਝਾ
ABP আনন্দ
ABP माझा
ABP અસ્મિતા
POWERED BY
sponsor

टॉप हेडलाइंस

'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
मुजफ्फरनगर: मेडिकल कॉलेज के कमरे में मिला MBBS छात्रा का शव
मुजफ्फरनगर: मेडिकल कॉलेज के कमरे में मिला MBBS छात्रा का शव

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget