एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, अवैध इमारतों को किया जा रहा है ध्वस्त

यूपी के ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है. जांच में दर्जनों इमारतों के निर्माण में खामियां पाई गई थी, जिसके बाद उन्हें सील कर दिया गया था. अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इमारतों को ध्वस्त करने की कार्रवाई कर रहा है. 

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में एक बार फिर प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू करते हुए इमारतों को ध्वस्त करने का कार्य शुरू किया है. प्राधिकरण उन इमारतों को ध्वस्त कर रहा है जिन्हें 17 जुलाई 2018 की घटना के बाद जांच में अवैध घोषित कर सील कर दिया गया था. प्राधिकरण ने इन इमारतों की जांच आईआईटी दिल्ली से कराई थी. जांच में दर्जनों इमारतों के निर्माण में खामियां पाई गई थी, जिसके बाद उन्हें सील कर दिया गया था. अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ध्वस्त करने की कार्रवाई कर रहा है. 

लोगों के बारे में भी सोचे प्रशासन 
प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध कारोबार करने वाले बिल्डर खौफ में हैं. वहीं, इलाके के लोगों का कहना है कि अवैध निर्माण गिराए जाएं, लेकिन जिन लोगों ने अपनी पूरी गाढ़ी कमाई इन बिल्डरों को सौंप दी है उनके लिए भी प्रशासन और सरकार सोचे. क्योंकि, जब ये अवैध निर्माण शुरू होते हैं तब प्रशासनिक अधिकारी अपनी आंखें मूंद लेते हैं. जैसे ही ये अवैध निर्माण बनकर बिक जाते है तो प्रशासन की निगाहों में ये अवैध हो जाते हैं. अगर वक्त रहते ही इन निर्माण कार्यों को रोक दिया जाए तो आम आदमी बिल्डरों की झांसे में नहीं आएगा. 

17 जुलाई 2018 को हुआ था हादसा 
बता दें कि, 17 जुलाई 2018 को शाहबेरी की दो इमारतें भरभरा कर गिर गईं थी जिसमें 9 लोगों की दबकर मौत हो गई थी. इस हादसे के बाद जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार हरकत में आई और उसने पूरे शाहबेरी के मकानों की आईआईटी दिल्ली से जांच कराई. जांच में जिन मकानों के निर्माण सही नहीं पाए गए उन्हें सील कर दिया गया और अब उन्हीं की इमारतों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें:

UP Religious Conversion: खुद को पूर्व प्रधानमंत्री के खानदान का बताता है धर्मांतरण करने का आरोपी उमर गौतम

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: नोएडा में सुबह 5 बजे से लाइनों में लगे, मुरादाबाद में डीएम की अपील-अफवाहों में न आएं
Live: नोएडा में सुबह 5 बजे से लाइनों में लगे, मुरादाबाद में डीएम की अपील-अफवाहों में न आएं
LPG Crisis: पर्यटन सीजन से पहले कमर्शियल गैस की किल्लत, होटल- रेस्टोरेंट कारोबारियों की बढ़ी चिंता
उत्तराखंड: पर्यटन सीजन से पहले कमर्शियल गैस की किल्लत, होटल- रेस्टोरेंट कारोबारियों की बढ़ी चिंता
Amroha News: जूस के पैसे मांगना पड़ा भारी? दरोगा ने ठेले वाले के नारियल गाड़ी में भरवाए, हुआ ये एक्शन
अमरोहा: जूस के पैसे मांगना पड़ा भारी? दरोगा ने ठेले वाले के नारियल गाड़ी में भरवाए, हुआ ये एक्शन
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
Bigg Boss 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली 50 लाख रुपये की प्राइज मनी
बिग बॉस 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली प्राइज मनी
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
Embed widget