एक्सप्लोरर

Shravasti: स्कूल में वैक्सीनेशन कैंप लगाने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को शिक्षक ने भगाया, जड़ दिया ताला

कोरोना टीकाकरण को लेकर लोगों के मन में संदेह है. श्रावस्ती की घटना ने सभी को चौंका दिया है. यहां वैक्सीनेशन करने आई टीम को शिक्षकों ने वापस भेज दिया.

श्रावस्ती: ग्रामीण क्षेत्र में अफवाहों के चलते लोग वैक्सीनेशन कराने से भागते हुए नजर आ रहे हैं. कहीं गांव में सन्नाटा पसर जाता है तो कुछ लोग टीकाकरण के डर से नदी में छलांग लगा देते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड टीकाकरण को लेकर भ्रम कुछ इस तरह फैला हुआ है कि, लोग टीकाकरण कराने से कतरा रहा हैं. लेकिन इस बीच एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसके बारे में सुनकर आप खुद दंग रह जायेंगे. यहां पर स्वास्थ्य टीम ने वैक्सीनेशन के लिए एक स्कूल में अपना कैंप लगाया. वहीं, सरकारी शिक्षकों ने स्कूल में पहुंचकर स्वास्थ टीम को भगाकर स्कूल में ताला लगा दिया. इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने मामले को शांत कराकर वैक्सीनेशन की शुरुआत की.

स्वास्थ्य विभाग की टीम को स्कूल से भगाया 

प्रदेश में जहां ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन को लेकर लोगों के बीच काफी डर बना हुआ है. वहीं, स्वास्थ्य विभाग प्रशासन और शासन लोगों को जागरूक करने में जुटा हुआ है. तो वहीं श्रावस्ती जनपद के पटखौली खुर्द में मामला सामने आया जहां पर सरकारी शिक्षक ही वैक्सीनेशन टीम को भगा रहे हैं. आपको बता दें, जब स्वास्थ्य टीम प्राथमिक विद्यालय में वैक्सीनेशन करने के लिए कैंप लगाने पहुंचती है तो वहां पर तैनात शिक्षा मित्र सुनील कुमार स्वास्थ्य टीम को भगाकर स्कूल में ताला लगा देते हैं और वैक्सीनेशन करने के लिए मना कर देते हैं. जबकि उससे पहले स्कूल में शिक्षामित्र के सगे संबंधी यानी इसी ग्राम पंचायत के प्रधान अपनी खुली बैठक कर रहे थे.

तब शिक्षामित्र को कोई एतराज नहीं था लेकिन जैसे ही स्वास्थ्य विभाग की टीम इस महामारी से निपटने के लिए अपना कैंप लगाने के लिए पहुंचती है तो मास्टर साहब आग बबूला हो जाते हैं और स्वास्थ्य टीम को स्कूल से भगाकर स्कूल में ताला लगा देते हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा सूचना पर पहुंचे एसडीएम और पुलिस बल ने किसी तरह मामले को शांत करा कर वैक्सीनेशन की शुरुआत की. वहीं, आपको बता दें कि, जहां पर वैक्सीनेशन कराने के लिए पूरे गांव के लोग जमा थे वहीं, सिर्फ 10 लोगों ने ही टीकाकरण कराया. 

कैसे होगा वैक्सीनेशन 

सवाल यह उठता है कि, जब सरकारी तंत्र के ही कर्मचारी वैक्सीनेशन में रोड़ा बन कर सामने आएंगे तो वैक्सीनेशन का काम कैसे पूरा होगा और लोगों की जिंदगी कैसे बचाई जाएगी. जबकि आपको बता दें कि, श्रावस्ती के ऐसे कई गांव हैं जहां पर वैक्सीन को लेकर लोगों में डर बना हुआ है. लोग स्वास्थ्य टीम को देखकर गांव छोड़कर भाग जाते हैं. इस हालत में सबसे बड़ा सवाल यह है कि, स्वास्थ्य विभाग किस तरह लोगों को कोविड का टीका लगाएं? 

ये भी पढ़ें.

Uttarakhand: स्वरोजगार से हीरालाल ने बदल दी किस्मत, खुद और लोगों को बनाया आत्मनिर्भर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget