एक्सप्लोरर

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया 'जल सत्याग्रह', छात्र नेताओं ने की छात्र संघ बहाली की मांग

UP News: छात्र संघ बहाली की मांग को लेकर गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने जल सत्याग्रह कर शासन-प्रशासन का ध्यान अपनी तरफ खीचा है. एसडीएम  ने छात्रों को आश्वासन देकर मामला शांत कराया.

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्र संघ बहाली की मांग तेज होती जा रही है. तरफ जहां छात्र विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं छात्र संघ बहाली के आंदोलन को तेज करने के लिए अलग-अलग पैतरें भी अपना रहे हैं. गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं ने छात्र संघ बहाली को लेकर अनोखा आंदोलन किया है. उन्होंने जल सत्याग्रह करते हुए राप्ती नदी के बीचो-बीच सांकेतिक रूप से अर्ध जल समाधि लेकर छात्र संघ बहाली की मांग की है.

गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता और एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव मनीष ओझा के नेतृत्व में छात्रों ने अनोखा आंदोलन किया है. शुक्रवार 1 अगस्त को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्र संघ बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव मनीष ओझा के नेतृत्व में छात्रों का एक दल राप्ती नदी के बीचों-बीच उतर गया. इन लोगों ने अनोखा जल सत्याग्रह करते हुए छात्र संघ बहाली की मांग की. 

हमारी मांगों को किया जा रहा अनसुना- छात्र नेता 

छात्र नेता और एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव मनीष ओझा ने कहा कि लगातार छात्र संघ बहाली की मांग को लेकर वे लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है. कहीं छात्र संघ चुनाव होते हैं और विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव नहीं कराकर दोहरा चरित्र अपनाया जा रहा है. 

विश्वविद्यालय राष्ट्रीय राजनीति की नर्सरी होती है- छात्र नेता

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय राजनीति की नर्सरी होता है. छात्र राजनीति से निकलकर नेता देश की राजनीति में बड़ा योगदान देते हैं. गोरखपुर विश्वविद्यालय की छात्र संघ की नर्सरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला जैसे कई दिग्गज राजनेताओं को राष्ट्रीय फलक तक पहुंचाया है. ऐसे में छात्र संघ चुनाव न कराकर छात्र संघ की नर्सरी को हुई बंद कर दिया गया है. छात्र संघ बहाल नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी.

एसडीएम ने छात्रों को दिया आश्वासन

इस अवसर पर छात्र नेताओं ने मौके पर पहुंचे एसडीम सुदीप तिवारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा और छात्रसंघ बहाली की मांग की. इस अवसर पर एसडीएम सुदीप तिवारी ने छात्र नेताओं को आश्वासन दिया कि उनका ज्ञापन सही जगह पर पहुंचा दिया जाएगा.

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में साल 2006 में छात्र संघ चुनाव में श्रीकांत मिश्रा की अध्यक्षता में छात्र संघ बहाल हुआ था. इसके बाद एक दशक तक चुनाव नहीं हुए. साल 2016 में छात्रसंघ चुनाव में अमन यादव ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की. 

छात्र संघ चुनाव की मांग को किया जा रहा नजरअंदाज

छात्र नेताओं का आरोप है कि साल 2016 के बाद से लगातार छात्रसंघ चुनाव की उठाई जा रही मांग को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है. ऐसे में वे लोग बड़े आंदोलन को बाध्य होने को भी मजबूर होंगे. छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर कुछ दिन पहले ही छात्र नेता दिव्यांशु पांडे ने सांकेतिक अर्ध भूमि समाधि लेकर अनोखा सत्याग्रह किया था. हालांकि तबीयत खराब होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget