एक्सप्लोरर

UP: गोरखपुर में पति की हैवानियत, पत्नी की सिलबट्टे से कूटकर हत्या, हैरान कर देगी वजह

Gorakhpur News: विवाद के बाद सोने के दौरान पत्नी आशा भारती (36 वर्ष) की सिलबट्टा से सिर पर प्रहार कर दिया. बेटा अंशू जग गया और पिता को रोकने का प्रयास किया, तो रवि ने उसे भी मारने के लिए दौड़ा लिया.

यूपी के गोरखपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पति ने शिक्षिका पत्नी को महज इसलिए सिलबट्टा से कूंचकर हत्या कर दी, क्योंकि उसने हर माह 15 हजार रुपए उसे देने से मना कर दिया था. उसने बेटे को भी जान से मारने के लिए दौड़ाया, लेकिन वह भाग कर अपनी जान बचाने में सफल हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल गोला थानाक्षेत्र के अतरौरा गांव का रहने वाला रवि प्रताप उरुवा थानाक्षेत्र के देवराजपार बुजुर्ग में किराए का घर लेकर रहता है. रविवार 13 जुलाई की रात उसने विवाद के बाद सोने के दौरान पत्नी आशा भारती (36 वर्ष) की सिलबट्टा से सिर पर प्रहार कर दिया. बेटा अंशू जग गया और पिता को रोकने का प्रयास किया, तो रवि ने उसे भी मारने के लिए दौडा लिया. उसने भाग कर अपनी जान बचाई और आसपास के लोगों को बुलाया. रवि प्रताप मौका देख कर वहां से फरार हो गया. आसपास के लोगों ने आशा को बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया. गंभीर रूप से घायल आशा को बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया. उसकी सोमवार 14 जुलाई को इलाज के दौरान मौत हो गई.

कस्तूरबा स्कूल में थी शिक्षक

रवि प्रताप की पत्नी आशा भारती (36 वर्ष) गोला के कस्तूरबा में शिक्षिका थी. वह पति रवि प्रताप व बेटे अंश (13 वर्ष) के साथ देवराजपार बुजुर्ग में रहती थी. वह रोज कस्तूरबा विद्यालय गोला पढ़ाने जाती थी. रवि प्रताप पत्नी से हर माह 15 हजार रुपया की मांग करता था. पत्नी ने 15 हजार देने से मना किया था. वह पांच हजार रुपए हर माह देने को तैयार हो गई थी, लेकिन रवि प्रताप को यह मंजूर नहीं था. पैसे को लेकर ही दोनों में विवाद होता रहता था. रविवार की रात में भी पैसा को लेकर विवाद हुआ था. 

आरोपी पति गिरफ्तार

गोरखपुर के एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया गोला थानाक्षेत्र के अतरौरा के रहने वाले रवि प्रताप जो उरुवा थानाक्षेत्र के देवराजपार बुजुर्ग में किराए के मकान में रहता है. उसने रविवार की रात पत्नी आशा को सिलबट्टा से सिर पर वार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया. उसे बीआरडी मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget