एक्सप्लोरर

मुंबई से कमाकर लौटे बेटे ने लगाई फांसी, सदमें मे मां-बहन ने खाया जहर, तीन लोगों की मौत से हड़कंप

UP: हरपुर बुदहट थानाक्षेत्र के कुचडेहरी गांव में मुंबई से कमाकर लौटे बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बेटे की मौते पर मां और बहन ने भी खुदकुशी कर ली. गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई.

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात से सभी सन्‍न हैं. मुंबई में मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले बेटे ने गांव पर ही किसी बात पर नाराज होकर घर में फंदे से झूल गया. इसकी जानकारी घर लौटी मां और बहन को हुई, तो दोनों ने सदमे में आकर जहर खा लिया. दोनों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. गांव में एक ही परिवार के तीन लोग की मौत से गांव में मातम पसर गया है.

गोरखपुर के हरपुर बुदहट थानाक्षेत्र के कुचडेहरी गांव में बुधवार को ये घटना घटी. घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने बेटे मोहित कन्नौजिया (18 वर्ष) के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मां कौशिल्या देवी और बहन सुप्रिया को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज ले जाया गया. जहां कुछ ही देर बाद मोहित की बहन सुप्रिया (14 वर्ष) की मौत हो गई. मां कौशिल्या देवी का बीआरडी मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था. गुरुवार 1 मई को सुबह उन्होंने ने भी दम तोड़ दिया.

बेटे की मौत के सदमें मां-बहन ने खाया जहर
एसपी नार्थ जितेन्‍द्र श्रीवास्‍तव ने बताया कि मोहित मुंबई में काम करता था और एक हफ्ते पहले ही अपने गांव आया था. बुधवार को सुबह वह अपनी मां कौशिल्या देवी और बहन सुप्रिया के साथ दवा लाने हरपुर जा रहा था. रास्ते में किसी बात को लेकर उसकी मां से कहासुनी हो गई.

इसके बाद मोहित वापस घर लौट आया और कमरे में जाकर खुद को फांसी लगा ली. जब मां और बहन दवा लेकर घर वापस लौटीं, तो उन्होंने मोहित को फंदे से लटका हुआ देखा. यह देख दोनों सदमे में आ गईं और दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया. दोनों की अस्‍पताल में मौत हो गई. एक ही परिवार में तीन-तीन मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है. मोहित के पिता अंगद कन्नौजिया की लगभग 10 साल पहले मौत हो चुकी है.

दस साल पहले पिता की हो गई थी मौत
गीडा थानाक्षेत्र के कूचडेहरि गांव के हरिलाल के तीन बेटे थे. गंगा सागर, अंगद कन्नौजिया और रवि. गंगा सागर और रवि परिवार के साथ मुंबई में रहकर काम करते थे. अंगद परिवार के साथ गांव पर रहते हुए मां और पिता की देखभाल करता था. अंगद की 10 वर्ष पहले मौत हो गई. इसके बाद उसकी पत्नी कौशिल्या देवी, 18 वर्षीय बेटा मोहित और बेटी सुप्रिया गांव पर रहने लगे. 

पिता की मौत के बाद बेटा मोहित भी बड़े पिता और चाचा के साथ मुंबई चला गया. गांव पर मां कौशिल्या देवी और बहन सुप्रिया के साथ सास-ससुर की देखभाल करने लगे. तीन महीने पहले कौशिल्या की सास की मौत होने पर मुंबई से पूरा परिवार आया था. काम होने के बाद वापस गया तो बेटा मोहित भी चला गया. एक सप्ताह पहले मोहित किसी काम से घर आया था और मां की थोड़ी सी डांट से उठाए बेटे के कदम ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया.

ये भी पढ़ें: UP Politics: जातीय जनगणना के ऐलान पर बोले ओम प्रकाश राजभर- अब 22 साल तक...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
नितिन नवीन की नई टीम को CM योगी ने दी बधाई, जानें क्या बोले?
नितिन नवीन की नई टीम को CM योगी ने दी बधाई, जानें क्या बोले?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget