एक्सप्लोरर

लेडी डॉन पुतुल की तलाश में गोरखपुर पुलिस, कोर्ट के आदेश पर कुर्की का नोटिस चस्पा, जानें मामला

UP News: ढाई साल से फरार लेडी गैंगस्टर पुतुल मौर्य की गोरखपुर पुलिस तलाश कर रही है. जमीन की धोखाधड़ी के केस में वांछित होने के बाद से वो फरार है. उसके घर पर कुर्की का नोटिस लगाया गया है.

Gorakhpur News: गोरखपुर की पुलिस ढाई साल से फरार लेडी गैंगस्टर पुतुल मौर्य की तलाश कर रही है. उसके ऊपर जमीन की खरीद-फरोख्त में कूटरचित दस्तावेज के आधार पर लोगों के रुपए हड़पने का आरोप है. जमीन की धोखाधड़ी के केस में वांछित होने के बाद से वो फरार है. फरार गैंगस्टर के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया गया है. दो दिन के अंदर पुलिस के सामने या कोर्ट में सरेंडर नहीं करने की दशा में उसकी चल-अचल सम्पत्ति को कुर्क किया जाएगा. 

गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र के सेमरा नम्बर 1/2 की रहने वाली लेडी गैंगस्टर पुतुल मौर्या पत्नी जितेंद्र मौर्य और उसके गैंग के ऊपर जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप है. शाहपुर थाना में उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 2 व 3 और आईपीएस की धारा 406, 419, 420, 467, 468, 471, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज है. उसके खिलाफ गैंगस्टर में फरार होने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर 82 सीआरपीसी को कार्रवाई का नोटिस उसके घर पर चस्पा कर मुनादी की गई है.

दो दिन के भीतर सरेंडर नहीं तो किया जब्त होगी संपत्ति
गोरखपुर के गोरखनाथ थाने के विवेचनाधिकारी इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि पुतुल मौर्या पत्नी जितेंद्र मौर्य में खिलाफ 82 सीआरपीसी की कार्रवाई का नोटिस उसके घर गुलरिहा थानाक्षेत्र के सेमरा नम्बर 1/2 स्थित आवास पर चस्पा किया गया है. उन्होंने इस नोटिस को चस्पा करने में बाद मुनादी भी की है. उन्होंने कोर्ट के आदेश लर कुर्की की नोटिस चस्पा कर बताया कि दो दिन के अंदर पुतुल ने पुलिस या कोर्ट में सरेंडर नहीं किया, तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई में लेडी गैंगस्टर पुतुल मौर्य की सभी चल और अचल संपत्ति जब्त की जाएगी.

साल 2023 में गैंगस्टर एक्ट दर्ज हुआ था केस
लेडी गैंगस्टर पुतुल मौर्य और उसके गैंग के खिलाफ कूटरचित भूमि के दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी का आरोप है. कोर्ट के आदेश पर विवेचनाधिकारी इंस्पेक्टर गोरखनाथ ने 82 सीआरपीसी की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया गया है. पुतुल मौर्य के खिलाफ जमीन की धोखाधड़ी के मामले में साल 2019 में केस दर्ज हुआ है. साल 2023 में इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया.

इसके बाद से ही वो फरार हो गई. इस केस में मधुप नाथ मिश्रा प्रभारी निरीक्षक शाहपुर थाना वादी और शशिभूषण राय इंस्पेक्टर गोरखनाथ विवेचनाधिकारी हैं. विवेचना अधिकारी इंस्पेक्टर गोरखनाथ शशि भूषण राय ने मंगलवार 10 जून को गुलरिहा थानाक्षेत्र के सेमरा नम्बर 1/2 स्थित उसके घर पर मुनादी के साथ 82 सीआरपीसी की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया है. 2 दिन के अंदर पुलिस या कोर्ट में सरेंडर नहीं करने पर उसकी चल-अचल संपत्ति कुर्क की जाएगी.

ये भी पढे़ं: उड़ीसा से राजस्थान जा रहा 52 किलो गांजा जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार, फिरोजाबाद पुलिस की कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget