एक्सप्लोरर

Gorakhpur Encounter: कपड़ा व्यापारी से लूट और हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, गोरखपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP News: गोरखपुर पुलिस ने कपड़ा व्यापारी से लूट और हत्या के आरोपी को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास हत्या में इस्तेमाल हथियार को पुलिस ने बरामद कर लिया है.

Gorakhpur Encounter: गोरखपुर में कपड़ा व्‍यापारी की हत्‍या करने वाले हत्‍यारे को बीती रात पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया. उसके पैर में गोली लगी है. पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. हत्‍यारे ने दुकान बंद कर घर जा रहे व्‍यापारी की सोने की चेन लूटने के लिए घर से कुछ दूरी पर गली में चाकू से गला काटकर हत्‍या कर दी थी. इसके बाद उसने लाश को नाली में धकेल कर फरार हो गया था.

गोरखपुर की चिलुआताल पुलिस ने 8-9 नवंबर की रात मुठभेड़ में एक शातिर हत्‍यारे को गिरफ्तार किया है. एसपी नार्थ जितेन्‍द्र कुमार श्रीवास्‍तव के नेतृत्‍व में चिलुआताल थानाक्षेत्र के गणेशपुरम-मानीराम हाइवे के पास पुलिस गश्‍त के दौरान बाइक से जा रहे एक शख्‍स को रोकने का प्रयास किया गया. इस दौरान उसने पुलिस टीम पर तमंचा से फायर कर दिया. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद
आरोपी की पहचान गोरखपुर के गोरखनाथ थानाक्षेत्र के उत्‍तरी हुमायूंपुर के श्रीवास्‍तव (चित्रांश) गली के रहने वाले मोहम्‍मद सैफ पुत्र मोहम्‍मद रईस के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के पास से लूट की सोने की चेन, घटना में प्रयुक्‍त चाकू, बाइक, एक तमंचा, खोखा कारतूस बरामद किया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्‍याय संहिता की धारा 103 (1) व 309 (4) के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है. उसे इलाज के लिए जिला चिकित्‍सालय में भर्ती कराया गया है.

एसपी नार्थ जितेन्‍द्र कुमार श्रीवास्‍तव ने बताया कि चिलुआताल थानाक्षेत्र के गणेशपुरम-मानीराम हाइवे पर चिलुआताल थाना प्रभारी और एसओजी टीम के साथ गश्‍त कर रहे थे. इस दौरान एक आरोपी सैफ मोहम्‍मद रईस को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है. उसके बाएं पैर में गोली लगी है. उसके पास से तमंचा, कारतूस, हत्‍या में प्रयुक्‍त चाकू, सोने की चेन बरामद की गई है. जो मृतक अनिल गुप्‍ता की बताई जा रही है. इस मामले में पूर्व में ही थाना चिलुआताल पर मुकदमा पंजीकृत है. अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Varanasi News: उपचुनाव के बीच बनारस से आई अनोखी तस्वीर, BJP के इस दिग्गज नेता के लिए विपक्षी दलों ने भी मांगी दुआएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रम भर के कैश, अब तक 5 करोड़ से ज्यादा बरामद
प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रम भर के कैश, अब तक 5 करोड़ से ज्यादा बरामद
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget