एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले गोरखपुर में सपा को बड़ा झटका, सीएम योगी के क्षेत्र में अखिलेश यादव का प्लान हो सकता है फेल

UP News: लोकसभा चुनाव के पहले सीएम सिटी गोरखपुर में बड़ा उलटफेर देखने को मिला. नगर निगम के 15 पार्षदों ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद की उपस्थिति में बीजेपी में ज्वाईन कर लिया.

Gorakhpur News: लोकसभा चुनाव के पहले कई जगह उलटफेर देखने को मिल रहा है. बिहार की तर्ज पर गोरखपुर में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिला. यहां सपा नेता विश्वजीत समेत 14 पार्षदों ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया. सपा नेताओं के इस फैसले से लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है. सीएम योगी के क्षेत्र में अखिलेश यादव का चुनावी प्लान अब फेल भी हो सकता है.

सपा पार्षदों के बीजेपी में आने के बाद भाजपा के पार्षदों की संख्‍या 56 हो गई है. इन पार्षदों ने उप मुख्‍यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के साथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है. इसमें एक सपा के कार्यकारिणी सदस्य भी हैं. इन पार्षदों का कहना है कि वे भाजपा के सबका साथ और सबका विकास की नीति से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं. प्रदेश कार्यालय से बुलावा आने के बाद वे लखनऊ पहुंचे और भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.  

विश्वजीत त्रिपाठी ने फोन पर ही भाजपा की सदस्यता की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में ही देश और प्रदेश का असली विकास संभव है. भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले पार्षदों ने डबल इंजन की सरकार को पूर्ण रूप से समर्थन देने का वादा भी किया उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाएं और नीतियों से वह प्रभावित होकर भाजपा को मजबूती देने के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में कम से कदम मिलाकर चलने का कार्य करेंगे।

15 पार्षद हुए बीजेपी में शामिल
गोरखपुर के सपा समेत 15 पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से सियासी गलियारे में भी हलचल मच गई है. बताया जा रहा है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात के बाद उनके भाजपा में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया. मकर संक्रांति पर मंदिर में बैठक के बाद से ही इन पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे. लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और उनके साथ उप मुख्‍यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. डबल इंजन की सरकार में वार्ड के विकास के लिए इन पार्षदों ने भाजपा का दामन थामने का निर्णय लिया है. जिससे वार्ड की जनता की सेवा कर सके और विकास के पथ पर वार्ड को आगे बढ़ा सकें.  

नगर निगम में बीजेपी के अब 56 पार्षद 
समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता के सपा पार्षद विश्‍वजीत त्रिपाठी सोनू और निर्दलीय पार्षद सौरभ विश्वकर्मा भी भाजपा में शामिल हो गए हैं. इसके अलावा निर्दलीय पार्षद समद गुफरान साजू, अरविंद, रीता, सतीश चंद, सरिता यादव, मीना देवी, छोटेलाल, दिनेश उर्फ शालू, जयंत कुमार, बबलू गुप्ता उर्फ छट्टी लाल, भोला निषाद, माया देवी, समीना (बसपा) शामिल रहे. इसमें विश्वजीत त्रिपाठी सपा से कार्यकारिणी सदस्य भी हैं. अब कार्यकारिणी में भाजपा के दस पार्षद हो जायेंगे. ऐसे में अब भाजपा के 56 पार्षद नगर निगम में हो गए.

ये भी पढ़ें: Watch: सीएम योगी की विधानसभा में अपील, कहा- 'हमने तो केवल तीन जगह मांगी है लेकिन एक जिद है...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget