एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: 10 दिन बाद चिड़ियाघर से विदा हुआ नया मेहमान, घायल तेंदुए को इलाज के बाद जंगल में छोड़ा

UP News: सिद्धार्थनगर जिले के इटवा से घायलावस्था में तेंदुए को उपचार के लिए गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान लाया गया था. स्वस्थ होने के बाद उसे महराजगंज के सोहगीबरवा जंगल में छोड़ दिया.

Gorakhpur News: गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्लाह प्राणि उद्यान में आए नए मेहमान को 10 दिन बाद महराजगंज के सोहगीबरवा जंगल में छोड़ दिया गया. सिद्धार्थनगर जिले के इटवा से घायलावस्था में तेंदुए को उपचार के लिए गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान लाया गया था. उसके स्वस्थ होने के बाद टीम ने उसे महराजगंज जिला के सोहगीबरवा जंगल में छोड़ दिया गया. वन विभाग, चिड़ियाघर के कर्मचारियों के साथ चिकित्सकों की टीम ने इस मेहमान को जंगल तक ले जाकर विदा किया.

गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान के चिकित्‍सक डा. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल को सिद्धार्थनगर के इटवा से एक तेंदुए को  रेस्क्यू करके पकड़ा गया था. उसके शरीर में कुछ जगहों पर हल्की चोटें थी. इटवा से उसे गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान लाया गया. यहां पर 10 दिनों तक उसका उपचार चला. तेंदुए को 10 दिनों के बाद बुधवार को सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के शिवपुर रेंज में उसके प्राकृतिक वास में और अवमुक्त किया गया.

 

तेंदुए को सोहगीबरवा जंगल में छोड़ा गया
तेंदुए को सोहगीबरवा जंगल में छोड़ा गया


प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव संजय श्रीवास्तव से प्राप्त निर्देश के क्रम सिद्धार्थनगर से प्राणी उद्यान गोरखपुर में चिकित्सा के उद्देश्य से रेस्क्यू कर लाए गए तेंदुए को चिकित्सा के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के उपरांत डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अब उसके प्राकृतिक वास में छोड़ा जाना उचित होगा. इसके उपरांत प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव संजय श्रीवास्तव ने उक्त स्वस्थ तेंदुए को सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के शिवपुर रेंज में छोड़ने के लिए डीएफओ सिद्धार्थनगर एवं सोहगीबरवा को निर्देशित किया.

 

प्राणी उद्यान से रेस्क्यू कर लाये गए तेंदुए को ट्रक के माध्यम से रेस्क्यू टीम के साथ डॉ. योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में गोरखपुर के डीएफओ/निदेशक प्राणि उद्यान विकास यादव द्वारा रवाना किया गया. टीम बुधवार की दोपहर 3 बजे शिवपुर रेंज के घने जंगल में पहुंची. जहां पूरी सावधानी एवं व्यवस्था के उपरांत उसे प्राकृतिक वास में अवमुक्त किया गया. तेंदुए को अवमुक्त करते वक़्त प्रभागीय वनाधिकारी सिद्धार्थनगर पुष्प कुमार, एसडीओ सहित अन्य अधिकारी कर्मचरियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही.

ये भी पढ़ें: 100 बार गैर जमानती वारंट जारी होने के भी नहीं पेश हुए सपा विधायक, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget