एक्सप्लोरर

DDU Admission Result: डीडीयू की यूजी प्रवेश परीक्षाओं के रिजल्‍ट घोषित, इस दिन से शुरू होगी काउंसिलिंग

UP News: दीनदयाल उपाध्‍याय गोरखपुर विश्‍वविद्यालय की स्‍नातक प्रवेश परीक्षा के रिजल्‍ट घोषित कर दिए गए हैं. छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्‍याय गोरखपुर विश्‍वविद्यालय की स्‍नातक प्रवेश परीक्षा के रिजल्‍ट घोषित कर दिए गए हैं. रिजल्‍ट विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर देखे जा सकते हैं. ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू होगी. परास्नातक प्रवेश परीक्षा के परिणाम 20 जुलाई को घोषित किए जाएंगे. डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि प्रदेश में सबसे पहले प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने वाले विश्वविद्यालय के रूप में हम नवागत विद्यार्थियों के स्वागत के लिए उत्सुक हैं. काउंसलिंग के बाद परिसर में उनकी शैक्षणिक यात्रा गुणवत्तापूर्ण हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा.

डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने स्नातक के 15 पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित करते हुए सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे काउंसलिंग प्रक्रिया में भी इसी प्रकार पूरे उत्साह और गंभीरता से प्रतिभाग करेंगे. अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर उपलब्ध परिणाम के बटन पर क्लिक करेंगे. इसके बाद अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भर कर अपना परिणाम देख और डाउनलोड भी कर सकते हैं.

27 जून से 9 जुलाई तक चलीं थी प्रवेश परीक्षा
विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश परीक्षाएं 27 जून से 9 जुलाई तक आयोजित की गई थी. इनमें बीए आनर्स, बीएससी आनर्स (गणित एवं जीवविज्ञान संवर्ग), बीकॉम आनर्स, बीएससी आनर्स गृहविज्ञान, बीकॉम बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, बीए जेएमसी, बीएससी कृषि, बीटेक,बीएचएमसीटी, बीबीए, बीसीए, बीए एलएलबी, बीएससी एमएलटी तथा बीपीटी कोर्स शामिल हैं. प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू होगी. शीघ्र ही इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा.

पीजी, एलएलबी व बीपीएड प्रवेश के जिन अभ्यर्थियों ने अब तक अपनी योग्यता प्रदायी परीक्षा अर्थात स्नातक तृतीय वर्ष का अंकपत्र अपलोड नहीं किया है, वे 19 जुलाई तक अपना अंकपत्र अवश्य अपलोड कर दें. यदि किन्हीं कारणों से उन्हें अंकपत्र नहीं मिल पाया हो, तो ऑनलाइन उपलब्ध अंकपत्र की स्वप्रमाणित प्रति अपलोड कर दें. सत्र 2023 की शोध पात्रता परीक्षा (रेट) की तिथियों की घोषणा कर दी गई है. यह परीक्षा 29 और 30 जुलाई को होगी. कुल 36 विषयों के लिए लगभग पांच हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. यह जानकारी देते हुए प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रवेश पत्र 23 जुलाई से डाउनलोड किए जा सकेंगे.

ये भी पढ़ें: यूपी में पुष्पवर्षा से होगा कांवड़ियों का स्वागत, रास्ते में मिलेगी शिकंजी, ड्रोन से निगरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'और भी तरीके हो सकते हैं...' वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति पर भड़के अखिलेश के मुस्लिम सांसद
'और भी तरीके हो सकते हैं...' वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति पर भड़के अखिलेश के मुस्लिम सांसद
UP News: उत्तर प्रदेश 'स्टार्टअप मिशन' को कैबिनेट की मंजूरी, 100 करोड़ तक पेशेंस कैपिटल का प्रावधान
UP News: उत्तर प्रदेश 'स्टार्टअप मिशन' को कैबिनेट की मंजूरी, 100 करोड़ तक पेशेंस कैपिटल का प्रावधान
UP News: प्रदेश में पशुपालकों के लिए 'सुरक्षा कवच' साबित सरकार, सीएम ने इस योजना को कैबिनेट में मंजूरी दी
UP News: प्रदेश में पशुपालकों के लिए 'सुरक्षा कवच' साबित सरकार, सीएम ने इस योजना को कैबिनेट में मंजूरी दी
UP News: मुख्यमंत्री योगी ने लगाया जनता दरबार, 25 करोड़ प्रदेशवासियों के हित में कार्य कर रही सरकार- सीएम
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने लगाया जनता दरबार, 25 करोड़ प्रदेशवासियों के हित में कार्य कर रही सरकार- सीएम

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget