एक्सप्लोरर

Gorakhpur Flood: गोरखपुर में सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों में बांटा राशन, कहा- सरकार हर मुश्किल में साथ खड़ी

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दूसरे दिन बाढ़ ग्रस्त कैंपियरगंज और सहजनवा क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया. इस दौरान उन्होंने राशन वितरण किया.

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर (Gorakhpur) के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बाढ़ ग्रस्त कैंपियरगंज और सहजनवा क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कैंपियरगंज के जे पी इंटर कॉलेज और ताई जनवा के मुरारी इंटर कॉलेज में बाढ़ पीड़ितों में राशन का वितरण किया और उनका हाल जाना. उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर मुश्किल में साथ खड़ी है. राशन से लेकर आवास के क्षतिग्रस्त होने पर उन्हें मुख्यमंत्री सहायता कोष से मदद दी जाएगी. उन्होंने कहा कि 2 से 3 दिन में बाढ़ का पानी कम होने लगेगा. 

सीएम ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश 
सीएम ने कहा कि दीपावाली की साफ-सफाई के पहले बाढ़ का पानी उतरने पर अपने घर और गांव को स्वच्छ बनाएं जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा उत्पन्न न हो सके. उन्होंने संबंधित विभागों को भी निर्देश दिया कि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और शहर से लेकर गांव तक दिवाली के पहले सड़कें और मोहल्लों के साथ गांव को भी सुंदर बनाया जाए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह 11 बजे कैंपियरगंज के जेपी इंटर कॉलेज पहुंचे. गोरखनाथ मंदिर का हवाई सर्वेक्षण करते हुए बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हाल भी जानते रहे. इस दौरान जे पी इंटर कॉलेज में उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की. उनके बीच राशन वितरण के साथ ही मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि मुश्किल की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं. सरकार उन्हें हर संभव मदद देगी.

बाढ़ पीड़ितों में राशन का वितरण किया
कैंपियरगंज क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करते हुए सहजनवा के मुरारी इंटर कॉलेज पहुंचे. यहां पर भी उन्होंने बाढ़ पीड़ितों में राशन का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने बच्चों को चाकलेट देकर दुलार किया. साथ ही उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पिछले 3 दिनों से प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, कैम्पियरगंज, सहजनवां का निरीक्षण किया गया है.

सीएम और उनके सरकार के मंत्री बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. जिनके मकान ढह गए हैं उन्हें सीएम फंड से 1 लाख 20 हजार रुपए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन घरों में पानी घुस गया है उनके रहने की व्यवस्था और दो समय का भोजन उपलब्ध कराया जाए. साथ ही मौत होने पर 4 लाख रुपये, अंग-भंग पर 75 हजार रुपए और पशुओं की हानि पर भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. सीएम ने आगे कहा कि फसल के नुकसान पर भी मुआवजा मिलेगा. 2-3 दिनों में पानी उतर जाएगा. इसके बाद साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें. दीपावली पर सड़क और मोहल्लों में भी साफ-सफाई का ध्यान विभाग दें.आपदा के समय सरकार आपके साथ है.

यह भी पढ़ें:-

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मामले में वाराणसी कोर्ट का फैसला, कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग कराने की मांग खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget