एक्सप्लोरर

गोरखपुर में 19 वर्षीय NEET छात्र दीपक गुप्ता की हत्या पर सांसद रवि किशन बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Gorakhpur News: हत्या से आहत सांसद रवि किशन ने कहा कि यह घटना पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है. मंगलवार को उनके निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिला. उन्होंने हर संभव मदद की बात कही है.

गोरखपुर में पशु तस्करों के साथ झड़प में NEET की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र दीपक गुप्ता की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. सांसद रवि किशन शुक्ला ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा शोक जताते हुए परिजनों को न्याय और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. उन्होंने टेलीफोनिक बातचीत में कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीति साफ है कि दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होगी.

इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां पुलिस ने एक आरोपी तस्कर का एनकाउंटर कर दिया है.

क्या था पूरा मामला ?

बता दें कि पिपराइच थाना क्षेत्र के मऊआचापी गांव में सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे 10-12 पशु तस्कर दो पिकअप वैन से पहुंचे. उन्होंने दुर्गेश गुप्ता की फर्नीचर दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश की, लेकिन शोर सुनकर दीपक गुप्ता स्कूटर से मौके पर पहुंचा. ग्रामीणों के साथ मिलकर उसने तस्करों का पीछा किया आरोप है कि तस्करों ने दीपक को गाड़ी में खींच लिया, 4-6 किलोमीटर दूर ले जाकर पीट-पीटकर और मुंह में गोली मारकर हत्या कर दी. मंगलवार सुबह खून से लथपथ शव मिला. पोस्टमॉर्टम में गोली के निशान की पुष्टि हुई. गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया, पुलिस पर पथराव किया, जिसमें एसपी डॉ. विनीत जायसवाल घायल हो गए. पुलिस ने एक पिकअप में आग लगने से रोक लिया.

सांसद रवि किशन का मदद का आश्वासन

हत्या से आहत सांसद रवि किशन ने कहा कि यह घटना पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है. मंगलवार को उनके निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिला. इसमें शिवम द्विवेदी (निजी सचिव), बाबू राधेश्याम सिंह, आनंद शाही, अष्टभुजा तिवारी, समरेंद्र सिंह और संघर्ष मणि शामिल थे. टेलीफोन पर सांसद ने भावुक बातचीत की कहा कि मैं परिवार के हर संभव मदद के लिए खड़ा हूं. पूज्य महाराज योगी आदित्यनाथ से निवेदन कर सरकार से सहायता दिलाऊंगा. परिजनों ने एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी और दोषियों को फांसी की मांग की. दीपक की मां ने रोते हुए कहा कि मेरे बेटे का क्या कसूर था?

पुलिस कार्रवाई: एनकाउंटर और गिरफ्तारियां

गोरखपुर पुलिस ने इस मामले में तेज कार्रवाई की. बुधवार को मुख्य आरोपी पशु तस्कर रहीम का एनकाउंटर कर दिया गया, जो घायल है. साथ ही छोटू और राजू सहित दो अन्य बदमाश गिरफ्तार हो चुके हैं. कुल 4 गिरफ्तारियां हुईं. एसएसपी ने कहा कि आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड जांचा जा रहा है. पुलिस चौकी सस्पेंड कर दी गई.

परिवार का शोक और आक्रोश

पीड़ित परिवार शोक और आक्रोश में डूबा है. दीपक डॉक्टर बनने का सपना देख रहा था. इस घटना ने गोरखपुर में तनाव बढ़ा दिया, जहां ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. सांसद के प्रतिनिधियों ने परिवार को सांत्वना दी और कहा कि वे इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget