एक्सप्लोरर

गोरखपुर में लोगों ने देखा पिंक मून, उमड़ी भीड़, नक्षत्रशाला में टेलिस्‍कोप से किया दीदार

UP News: 23 और 24 अप्रैल को आसमान में पिकं मून का लोगों ने दीदार किया. गोरखपुर के तारामंडल स्थित वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला में ये नजारा देखने के लिए लोग सुबह से ही यहां पहुचने लगे थे.

Gorakhpur News: आसमान में दिखने वाला चांद लोगों को बरबस ही आश्चर्य से भर देता है. वहीं दो दिन तक लोगों के लिए चांद का खास नजारा देखने को मिला. इस नजारे को देखने के लिए लोग नक्षत्रशाला पहुंचे और टेलीस्कोप से चांद का दीदार किया. फुल मून या यूं कहें पिंक मून ने लोगों को खूब आकर्षित किया. नक्षत्रशाला में पहुंचे लोगों के लिए ये खास अनुभव जीवन भर नहीं भूलने वाला रहा है. गोरखपुर के तारामंडल स्थित वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला में ये नजारा देखने के लिए लोग सुबह से ही पहुंचने लगे. टेलीस्कोप के माध्यम से जहां लोगों ने पिंक मून का दीदार किया. तो वहीं इसे अपने कैमरे में कैद भी किया.

गोरखपुर के तारामंडल स्थित वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला में मंगलवार को सुबह से ही लोगों को एक खगोलीय घटना ने खूब आकर्षित किया. 23 अप्रैल को अप्रैल मून, पिंक मून या फिर फुल मून का नजारा लोगों को देखने को मिला. 24 अप्रैल की सुबह 5 बजकर 18 मिनट तक लोगों ने खुली आंखों से भी इस नजारे को अपने घर की छतों से देखा. 23 अप्रैल को पूरे चांद का दीदार करना लोगों के लिए सुखद अहसास देने वाला रहा. बड़ों से लेकर बच्चे तक नक्षत्रशाला में फुल मून का नजारा देखने के लिए पहुंचे.

क्या बोले खगोलविद अमरपाल सिंह
गोरखपुर के तारामंडल के खगोलविद अमरपाल सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल को दिन ढलने के बाद चांद गुलाबी रंग का दिखाई दिया. इस खगोलीय घटना को पिंक मून या फुल मून कहते हैं. ये एक खगोलीय घटना है, जो कि पूर्ण चंद्र के दौरान ही घटित होती है. जिस दिन चांद सामान्य दिनों से बड़ा व चमकीला दिखाई देता है, उसे फूल मून कहते हैं. उन्होंने बताया कि इस बार 23 अप्रैल को होने वाले पिंक मून (पूर्ण चंद्र) को 23 अप्रैल की सुबह 03 बजकर 25 मिनट से लेकर 24 अप्रैल 5 बजकर 18 मिनट तक देखा गया. सामान्य रातों में आसमान साफ होने पर चांद का वास्तविक रंग सफेद व चमकीला ही होता है.

पिंक मून देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़
वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला के खगोलविद अमरपाल सिंह ने बताया कि फुल या पिंक मून को देखने के लिए मंगलवार की सुबह से ही लोगों की भीड़ नक्षत्रशाला पर जुटी रही. बच्‍चों को इस खगोलीय घटना ने खूब आकर्षित किया. उन्होंने बताया कि बच्चों को टेलिस्‍कोप से फुल मून को देखना काफी पसंद आया. वे रोमांच से भर गए. उन्होंने आगे भी इस तरह की खगोलीय घटनाओं को भविष्य में देखने और खगोल विज्ञान से जुड़ी अनेक सवालों को पूछा और अपनी जिज्ञासा को भी शांत किया. इस दौरान खगोलविद अमर पाल सिंह के साथ कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: अमेठी से प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के चुनाव लड़ने की मांग, लगे पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
विनोद तावड़े को प्रभारी बनाकर BJP ने 2024 की गलती सुधारी? OBC चेहरे पर इसलिए लगाया दांव!
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
मेरठ में ब्लैकमेल कर होटल में नाबालिग से रेप! हिंदू संगठन ने पकड़ा आरोपी
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget