एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav: गोरखपुर में निकाय चुनाव को लेकर BJP की अहम बैठक, इस बात पर रहा खास फोकस

UP Nagar Nikay Chunav 2022: BJP प्रदेश महामंत्री और गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी, एमएलसी अनूप गुप्‍ता ने बैठक को संबोधित किया. बीजेपी के क्षेत्रीय अध्‍यक्ष MLC डा. धर्मेन्‍द्र सिंह ने भी गुरुमंत्र दिए.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव (UP Nagar Nikay Chunav 2022) की सरगर्मियों के बढ़ते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच जीत को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है. इस बीच सत्‍तारूढ़ बीजेपी (UP BJP) ने जीत के लिए कमर कस ली है. यही वजह है कि चुनाव की तारीखों के ऐलान के पहले ही हर क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के लिए शीर्ष नेतृत्‍व भी लगातार नजर बनाए हुए है. निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव का होमवर्क भी मानकर बीजेपी कार्यकर्ता चल रहे हैं. ऐसे में 70 से 80 वार्ड होने और मोहल्‍लों के नाम बदलने को लेकर हमेशा से चर्चा में रहने वाले गोरखपुर के निकाय चुनाव (Gorakhpur Nagar Nikay Chunav 2022) को और अहम माना जा रहा है.

दिया गया निकाय चुनाव में जीत का गुरुमंत्र
गोरखपुर में बुधवार को रानीडीहा स्थिति क्षेत्रीय कार्यालय पर हुई बैठक इस मायने में भी अहम है, क्‍योंकि गोरखपुर क्षेत्र के संगठनात्‍मक ढांचे के 12 जिलों के जिलाध्यक्षों को भी इस बैठक में आमंत्रित किया गया. बीजेपी गोरखपुर क्षेत्र की इस बैठक में पहुंचे बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी, एमएलसी अनूप गुप्‍ता ने बतौर मुख्‍य अतिथि बैठक को संबोधित किया. विशिष्‍ट अतिथि के रूप में बीजेपी के क्षेत्रीय अध्‍यक्ष एमएलसी डा. धर्मेन्‍द्र सिंह ने भी गुरुमंत्र दिए. इस अवसर पर उन्‍होंने सभी जिलाध्‍यक्षों और विधायकों को भी निकाय चुनाव में जीत के लिए गुरुमंत्र दिया. उन्‍होंने जमीन स्‍तर पर हर वार्ड में चर्चा में रहने वाले उम्‍मीदवारों के नामों की लिस्‍ट के साथ उनकी गतिविधियों और जनता के बीच पैठ के बारे में भी चर्चा की.

प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्‍ता ने क्या कहा
इस अवसर पर बीजेपी के गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी और प्रदेश महामंत्री एमएलसी अनूप गुप्‍ता ने कहा कि, निकाय चुनाव को लेकर गोरखपुर क्षेत्र की बैठक आयोजित की गई है. बैठक में निकाय चुनाव को लेकर चर्चा हो रही है. उन्‍होंने कहा कि बीजेपी हर चुनाव को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति तय करती है. नगरीय निकाय के चुनाव में वार्ड और बूथ को लेकर रणनीति तैयार करते हैं. जिलाध्‍यक्ष, जिले के प्रभारी और निकाय चुनाव देखने वाले कार्यकर्ताओं के साथ निकाय चुनाव को लेकर तैयारी पर चर्चा करेंगे. उनके लिए हर कार्यक्रम होमवर्क है. वे 365 दिन और 24 घंटे चुनाव होने और नहीं होने पर कार्यक्रम करते रहते हैं. पीएम मोदी के जन्‍मदिन पर सेवा पखवाड़ा 15 दिन तक चला. सेवा के लिए हम हर दिन काम करते हैं. गोरखपुर में वार्डों की संख्‍या 70 से 80 होने और नाम बदले जाने पर सियासत पर उन्‍होंने कहा कि विपक्ष का काम निशाना साधना है. उनकी पार्टी काम करने पर विश्‍वास रखती है. जो जनहित में उचित होगा, भारत के मानसम्‍मान और धरोहर को ध्‍यान में रखकर करने वाले कार्यो में बीजेपी पीछे नहीं हटने वाली है.

एमएलसी डा. धर्मेंन्‍द्र सिंह ने क्या कहा 
बीजेपी के क्षेत्रीय अध्‍यक्ष एमएलसी डा. धर्मेंन्‍द्र सिंह ने कहा कि बीजेपी संगठन संरचना में प्रदेश, क्षेत्र, जिलों, बूथ, शक्ति केन्‍द्रों की बैठक चलती रहती हैं. इसी क्रम में बीजेपी गोरखपुर क्षेत्र के 12 जनपदों की बैठक का आयोजन किया गया है. उन्‍होंने बताया कि 12 जिलों के अध्‍यक्ष, पदाधिकारियों को इसमें बुलाया गया है. नगर निकाय चुनाव के संदर्भ में हमने क्‍या काम किया है, इसपर विस्‍तार से बात की जाएगी. उन्‍होंने बताया कि स्‍नातक निवार्चन चुनाव को लेकर तैयार हैं. कार्यकर्ता हमेशा जनता के बीच में रहता है. जनता लगातार मोदीजी-योगीजी को आशीर्वाद दे रही है. 2019 से ही हम लगातार जनता के बीच हैं. जिस तरह से मोदीजी ने वैश्विक स्‍तर पर बीजेपी का मान बढ़ाया है. योगीजी ने प्रदेश में कानून का राज स्‍थापित किया है. विकास के मापदंड और धार्मिक आस्‍था के केन्‍द्रों को मजबूत करने के आधार पर 2024 के चुनाव में 2014 और 2019 से बड़ी जीत बीजेपी को मिलने वाली है.

नेतृत्व तय करेगा प्रत्याशी-डा. धर्मेन्‍द्र सिंह
एमएलसी डा. धर्मेन्‍द्र सिंह ने कहा कि महापौर, चेयरमैन और वार्डों का प्रत्‍याशी कौन होगा, ये आरक्षण की घोषणा के बाद प्रदेश नेतृत्‍व तय करेगा. सभी जिलों में सांसद, विधायक, जिला प्रभारी, जिलाध्‍यक्ष और कोर ग्रुप तय करेगा. चुनाव में प्रत्‍याशी के तौर पर कार्यकर्ताओं को अवसर मिलेगा. इसके साथ ही ये भी देखा जाएगा कि प्रत्‍याशी चुनाव जीतने वाला है कि नहीं है. सभी जिलों से पैनल बनाकर आएगा, उसे प्रदेश नेतृत्‍व को भेजा जाएगा. आजादी के बाद से नगर निगम की दृष्टि से देखेंगे, तो गोरखपुर महानगर में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है. सीएम योगी ने 5 वर्षों में जो काम किया है, उतना 50-60 वर्षों में नहीं हुआ है. सीएम योगी ने गोरखपुर शहर में विकास की गंगा बहाई है. सभी वार्डों में जनता बीजेपी को आशीर्वाद देगी.

IND vs ENG Semi-Final: सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत के लिए दुआओं का दौर जारी, समर्थकों ने कानपुर में की पूजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
सीएम धामी ने CM रेखा गुप्ता को किया फोन, मालवीय नगर अग्निकांड में केशव नेगी की गिरफ्तारी पर हुई बात
सीएम धामी ने CM रेखा गुप्ता को किया फोन, मालवीय नगर अग्निकांड में केशव नेगी की गिरफ्तारी पर हुई बात
Varanasi News: शहर के बाहर शिफ्ट होंगी मीट की दुकानें! नगर निगम के फैसले से कारोबारियों में हड़कंप
वाराणसी में शहर के बाहर शिफ्ट होंगी मीट की दुकानें! नगर निगम के फैसले से कारोबारियों में हड़कंप
नैनीताल के 'जादूगर' बच्चे से प्रभावित हुए आनंद महिंद्रा, कर दिया ये बड़ा वादा
नैनीताल के 'जादूगर' बच्चे से प्रभावित हुए आनंद महिंद्रा, कर दिया ये बड़ा वादा

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
'60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान के तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार, कहा, 'मैने 40 साल के...'
'60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान के तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
बाजार से महंगी सब्जियां खरीदना भूल जाएंगे, छत पर रखें बस 10 गमले और साल भर पाएं एकदम ताजी सब्जियां
बाजार से महंगी सब्जियां खरीदना भूल जाएंगे, छत पर रखें बस 10 गमले और साल भर पाएं एकदम ताजी सब्जियां
Embed widget