एक्सप्लोरर

Ravi Kishan: मुख्यमंत्री की सीट से बने MP, रवि किशन ने दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर PM मोदी-CM योगी का जताया आभार

Ravi Kishan News: अपने बेबाक अंदाज से सुर्खियों में छा जाने वाले गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने अपने दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा कर लिया है. इस मौके पर उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया है.

Gorakhpur MP Ravi Kishan: यूपी के गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर गोरखपुर की जनता का आभार जताया है. उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और गोरखपुर की जनता के विश्‍वास पर वे पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं. अभिनेता से सांसद बने रवि किशन इस समय लापता लेडीज के लिए आईफा की ओर से बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍टर का अवॉर्ड मिलने के बाद से चर्चा में हैं. 

आईपीएल में कमेंट्री से सुर्खियां बटोर चुके हैं रवि किशन 
इसके अलावा रवि किशन को संसद रत्‍न सम्‍मान से सम्‍मानित करने की घोषणा हो चुकी है. इसके साथ ही वो आईपीएल के फाइनल में आमिर खान के साथ भोजपुरी में कमेंट्री करते हुए नजर आए थे. फिलहाल ओटीटी प्‍लेटफार्म की फेमस वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर और क्या बोले रवि किशन?
 रवि किशन ने यह भी कहा कि यह एक साल सेवा, समर्पण और विकास के लिए समर्पित रहा है और आगे भी वह इसी भावना से जनहित में कार्य करते रहेंगे. रवि किशन ने अंत में एक बार फिर से 'देवदल्य जनता' को उनके आशीर्वाद और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया.

उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना संदेश साझा करते हुए लिखा है 'मैं दिल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ और गोरखपुर की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ पर एक बार फिर विश्वास जताया. यह विश्वास मेरे लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है. मेरा निरंतर प्रयास रहता है कि मैं समाज के लिए कार्य करूं और जनता की सेवा में समर्पित रहूं.'

योगी आदित्यनाथ की सीट से लड़ा था चुनाव
रवि किशन ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में गोरखपुर की सीट से चुनाव लड़ा. इस चुनाव में उन्‍होंने भारी मतों के साथ जीत हासिल की. उन्होंने अपने भोजपुरिया शैली और खुद को गोरखपुर के मामखोर का ‘शुक्‍ल’ बताकर जनता का विश्‍वास जीतने का प्रयास किया.

साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद योगी आदित्‍यनाथ के मुख्‍यमंत्री बनने के बाद रिक्‍त हुई गोरखपुर लोकसभा सीट पर साल 2018 में हुए उपचुनाव में सपा के टिकट पर प्रवीण निषाद जीत हासिल कर बड़ा उलटफेर करते हुए सांसद बने थे. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

जनता का विश्वास जीतने में कामयाब रहे रवि किशन
इसके बाद साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की छोड़ी हुई सीट को सपा की झोली से छीनकर वापस लाना रवि किशन के लिए बड़ी चुनौती रही, लेकिन पूरे जी-जान से चुनाव प्रचार में जुटे रवि किशन ने जहां जनता का विश्‍वास जीता, तो वहीं वे शीर्ष नेतृत्‍व की उम्‍मीदों पर भी खरे उतरने में कामयाब रहे.

ये भी पढ़ें: RCB सेलिब्रेशन में मची भगदड़ पर सपा चीफ अखिलेश यादव, इकरा हसन, प्रिया सरोज ने जताया शोक, जानें-क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget