एक्सप्लोरर

Prayagraj Vande Bharat: गोरखपुर से प्रयागराज तक जाएंगी वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी 12 मार्च को दिखाएंगे हरी झंडी

Prayagraj Vande Bharat Train: प्रयागराज में कुछ महीनो बाद आयोजित होने वाले महाकुंभ में पीएम मोदी के सौगात वाली यह वंदे भारत ट्रेन श्रद्धालुओं के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी.

UP News: मोदी सरकार उत्तर प्रदेश के दो बड़े धार्मिक शहरों को वंदे भारत ट्रेन के जरिए आपस में जोड़ने जा रही है. गोरखपुर से अयोध्या के रास्ते लखनऊ तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब संगम नगरी प्रयागराज तक जाएगी. इस ट्रेन के विस्तार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 12 मार्च को हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज से रवाना करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी प्रयागराज रेलवे स्टेशन से वर्चुअल तौर पर जुड़ेंगे. इस मौके पर यहां विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा. ट्रेन के पहले सफर में कई जन प्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों के साथ ही स्कूली बच्चों को भी मुफ्त सफर कराया जाएगा.

प्रयागराज में कुछ महीनो बाद आयोजित होने वाले महाकुंभ में पीएम मोदी के सौगात वाली यह वंदे भारत ट्रेन श्रद्धालुओं के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी. देशभर से संगम नगरी प्रयागराज और भगवान राम की नगरी अयोध्या में दर्शन पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को वंदे भारत ट्रेन के चलने से काफी राहत हो जाएगी. प्रयागराज से अयोध्या जाने वाले यात्री गोरखपुर तक जाकर वहां बाबा गोरखनाथ के दर्शन भी कर सकेंगे, क्योंकि यह वंदे भारत प्रयागराज से गोरखपुर तक जाएगी. उद्घाटन के लिए प्रयागराज के प्लेटफार्म नंबर 6 को खूबसूरती से सजाया जा रहा है.

गौरतलब है कि पीएम मोदी कल 12 मार्च को भारतीय रेलवे को 85000 करोड़ की योजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं. इसके तहत देश भर के 674 स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस कार्यक्रम के तहत लगभग 6000 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा. इसके तहत 10 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ और चार वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार किया जाएगा. वहीं नार्थ सेंट्रल रेलवे जोन के जनरल मैनेजर रवींद्र गोयल के मुताबिक इनमे उनके जोन की भी 81 परियोजनाएं शामिल हैं. नार्थ सेंट्रल रेलवे जोन को मिलने वाले इन्हीं तोहफों में प्रयागराज की वंदे भारत भी शामिल है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में I.N.D.I.A गठबंधन को मिलेगा नया साथी, अखिलेश यादव के रहे हैं करीबी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget