एक्सप्लोरर

दक्षिणांचल में औद्योगिक भूखंड आवंटन की तैयारी, जल्द होगा उद्यमियों को जमीनों का आवंटन

UP News: गीडा के रूप में विकसित होने वाले धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप में औद्योगिक भूखंडों के आवंटन की तैयारी तेज कर दी गई है. जमीनों के आवंटन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है.

Gorakhpur News: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस की शानदार कनेक्टिविटी होते ही गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने ग्रेटर गीडा के रूप में विकसित होने वाले धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप में औद्योगिक भूखंडों के आवंटन की तैयारी तेज कर दी है. इस बीच 17 जून को शासन ने धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप के मास्टर प्लान को अनुमोदित कर दिया है. भूखंड आवंटन की प्रक्रिया सप्ताह भीतर शुरू होने की उम्मीद है.

बीते आठ साल में योगी सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेंडली नीतियों, प्रोत्साहन और लगातार सुदृढ़ हुई रोड कनेक्टिविटी से गोरखपुर निवेशकों को खासा पसंद आया है. इसे देखते हुए गीडा ने अपने पूर्व नियोजित औद्योगिक क्षेत्र में लगातार भूखंडों के आवंटन का सिलसिला जारी रखा. साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोरखपुर के दक्षिणांचल के धुरियापार में एक नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाने की कार्ययोजना तैयार की. 

17 गांवों को भूमि अधिग्रहण के लिए किया अधिसूचित
इस कार्ययोजना के तहत फिलहाल धुरियापार क्षेत्र के 17 गांवों को भूमि अधिग्रहण के लिए अधिसूचित किया गया. वर्तमान में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है और अब तक 600 एकड़ से अधिक जमीन अधिग्रहित की जा चुकी है. अधिग्रहण पूर्ण होने पर यह इंडस्ट्रियल टाउनशिप पूर्वांचल के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल लैंड बैंक वाला औद्योगिक क्षेत्र बन जाएगा.

माना जा रहा है जिले का जो क्षेत्र पिछड़ा था, अब वह धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप के जरिये विकास की नई गाथा लिखेगा. गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस इस इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए गेम चेंजर साबित होने जा रहा है. एक्सप्रेस कनेक्टिविटी के नजदीक होने के चलते इंडस्ट्रियल टाउनशिप निवेशकों को तेजी से आकर्षित कर रहा है. 

अडानी ग्रुप ने ACC सीमेंट फैक्ट्री लगाने के लिए देखी जमीन
अडानी समूह ने यहां एसीसी ब्रांड की सीमेंट फैक्ट्री की यूनिट लगाने के लिए जमीन देखी है. श्री सीमेंट और केयान डिस्टिलरी ने भी नया प्लांट लगाने के लिए जमीन की मांग की है. इसके अलावा कई अन्य औद्योगिक समूह यहां निवेश में रुचि दिखाई है. यही नहीं सरकार इस टाउनशिप में एक इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर भी बनाने की तैयारी कर रही है.

गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक बताती हैं कि शासन ने धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप का मास्टर प्लान अनुमोदित कर दिया है. अब जल्द ही यहां औद्योगिक भूखंडों का आवंटन प्रारम्भ कर दिया जाएगा. उनके मुताबिक शुरुआती दौर में दो औद्योगिक सेक्टर्स में जमीनों का आवंटन किया जाएगा. भूमि अधिग्रहण और आवंटन की प्रक्रिया साथ-साथ चलती रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला

वीडियोज

Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget