एक्सप्लोरर

UP News: महराजगंज में खुलेगा देश का पहला जटायु संरक्षण केंद्र, गिद्धों को लुप्त होने से बचाने की पहल

देश का पहला जटायु संरक्षण और संवर्धन केंद्र खुलने जा रहा है. रेड हेडेड प्रजाति के लुप्‍त होने की कगार पर पहुंच चुके गिद्धों का संरक्षण और संवर्धन की दिशा में बीजेपी सरकार ने पहल की है.

रामायण काल के राजगिद्ध जटायु को लुप्‍त होने से बचाने का यूपी की योगी सरकार ने फैसला किया है. देश का पहला जटायु संरक्षण और संवर्धन केंद्र खुलने जा रहा है. रेड हेडेड वल्चर प्रजनन एवं संवर्धन केंद्र गोरखपुर वन प्रभाग के अंतर्गत महराजगंज जिले में बनाया जाना है. लुप्‍त होने की कगार पर पहुंच चुके गिद्धों का संरक्षण और संवर्धन की दिशा में बीजेपी सरकार ने पहल की है. राजगिद्ध (रेड हेडेड वल्‍चर) का संरक्षण करने के लिए भारीवैसी में देश का पहला रेड हेडेड वल्‍चर संवर्धन और संरक्षण केंद्र बन रहा है. केंद्र के बनने से राजगिद्धों की संख्‍या बढ़ेगी और सैलानियों के आने से इको टूरिज्‍म को भी बढ़ावा मिलेगा.

गिद्धों का संरक्षण और संवर्धन की दिशा में बड़ा कदम

भारत का पहला रेड हेडेड वल्चर प्रजनन एवं संवर्धन केंद्र के निर्माण के लिए सरकार दो किश्तों में 1.86 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है. गोरखपुर के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) विकास यादव बताते हैं कि दो किश्तों में जारी रकम से निर्माण का काम तेजी से हो रहा है. सितंबर के पहले शनिवार, 3 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया जाएगा. डीएफओ के मुताबिक वन विभाग का प्रयास है कि सभी काम पूरा कराकर अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर जटायु संरक्षण और संवर्धन केंद्र का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराया जाए. 

पांच हेक्टेयर भूमि पर भारत के पहला केंद्र का निर्माण

पांच हेक्टेयर भूमि पर निर्माणाधीन केंद्र के लिए बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी और प्रदेश सरकार के बीच 15 साल का समझौता हुआ है. गिद्धों का संरक्षण करने के लिए शेड्यूल वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत संरक्षित और सुरक्षित रखने के नियम बनाए गए हैं. वर्तमान में दुनिया में नौ फीसदी से कम गिद्ध बचे हैं. लिहाजा गोरखपुर वन प्रभाग द्वारा तैयार डीपीआर के मुताबिक जटायु संरक्षण केंद्र से आगामी आठ-दस साल में 40 जोड़े रेड हेडेड वल्चर छोड़े जाने का लक्ष्य है. लक्ष्य हासिल करने के लिए कार्ययोजना के अनुसार पहले साल केंद्र में 2 ब्रीडिंग एवियरी बनाई गई है.

International Tiger Day: इंटरनेशनल टाइगर डे से पहले गोरखपुर में लोगों ने लगाई दौड़, युवाओं ने लिया हिस्सा

गिद्ध संवर्धन केंद्र के निर्माण से पर्यटन की संभावना

जटायु संरक्षण और प्रजनन केंद्र में सामान्य जरूरतों के अलावा 2 होल्डिंग या डिस्प्ले एवियरी, 2 हास्पिटल एरियरी, 1 रिकवरी एवियरी, 2 नर्सरी एवियरी, 1 फूड सेक्शन और 1 वेटनरी सेक्शन का निर्माण होगा. सीसीटीवी कैमरों से गिद्धों की निगरानी की जाएगी. गिद्ध संरक्षण से पर्यावरण की शुद्धि का माध्यम मिलेगा. सभी जानते हैं कि गिद्ध प्रकृति को शुद्ध करने का कार्य करते हैं. संरक्षण केंद्र बनने से पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा. देश विदेश के लोग देश की प्रकृति और वातावरण का अनुभव साझा करेंगे. गिद्ध संवर्धन केंद्र के निर्माण से पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ेगी.

OP Rajbhar के बयानों पर पहली बार Akhilesh Yadav बोले- उनके अंदर दूसरे दल की आत्मा घुस गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव में रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर आयोजन
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव में रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर आयोजन
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget