एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: नर्सिंग होम के होर्डिंग के लिए अमिताभ ठाकुर ने अधिकारियों से की शिकायत, कहा- 'यह नियम के विरुद्ध'

UP News: आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अभिताभ ठाकुर ने होर्डिंग को सरकारी अस्पतालों के बाहर से हटाने का अनुरोध किया. साथ ही उन्होंने इन होर्डिंग्स का एक वीडियो ट्ववीटर में भी पोस्ट किया.

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय के बाहर सक्रिय दलालों को मेडिकल विभाग के अधिकारी, जिला प्रशासन और पुलिस संयुक्त कार्रवाई में पूर्व में जेल भेज चुके हैं. इसके बावजूद उनकी जड़ें कितनी गहरे तक हैं, इसका अंदाजा जिला चिकित्सालय के बाहर लगी मरीजों को लुभावने डिस्काउंट के ऑफर देती होर्डिंग्स से लगाया जा सकता है. आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से करते हुए इसे नियम विरुद्ध बताया है.

 गोरखपुर जिला चिकित्सालय के ठीक बाहर कई नर्सिंग होम के होर्डिंग लगे हुए हैं. गोरखपुर के दौरे पर आए आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर जब जिला चिकित्सालय की व्यवस्था देखने और मरीजों को हाल लेने के लिए पहुंचे, तो बाहर सड़क पर इन होर्डिंग्‍स पर उनकी नजर गई. उन्‍होंने एक्‍स पर इस वीडियो को पोस्‍ट कर अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है.

 होर्डिंग को लेकर अधिकारियों से की शिकायत
आजाद अधिकार सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने जिला चिकित्सालय का दौरा किया और यहां पर चिकित्सालय के बाहर लगी होर्डिंग्स को देखकर भी दंग रह गए. जिला चिकित्सालय के ठीक बाहर होर्डिंग पर कई अलग-अलग नर्सिंग होम्स के मरीज को सस्ते दर पर इलाज का ऑफर देते हुए बोर्ड देखकर उन्होंने ट्विटर पर वीडियो भी शेयर किया है. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव सहित तमाम अधिकारियों से इसे लेकर शिकायत भी की है. उन्होंने मांग करते हुए इसे नियम के विरुद्ध बताया है.

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने शुक्रवार को गोरखपुर जिला अस्पताल का भम्रण किया. इसके बाद शनिवार को मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर जिला चिकित्सालय, गोरखपुर के बाहर लगे तमाम निजी अस्पतालों के बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल के गेट पर सीएमओ कार्यालय के सामने अनेक निजी अस्पतालों के होर्डिंग, बैनर और पोस्टर लगे हैं.

क्या है शिकायती पत्र में 
उन्होंने शिकायती पत्र में बताया है कि जिला अस्पताल में मरीजों से वार्ता के क्रम में अस्पताल के कुछ कर्मियों द्वारा जिला अस्पताल में आने वाले लोगों को इन प्राइवेट अस्पतालों में भेजने और इस प्रक्रिया में प्राइवेट अस्पतालों से दलाली प्राप्त करने की शिकायत भी प्राप्त हुई. इस पत्र के माध्यम से उन्होंने अनुरोध किया है कि गोरखपुर के  जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दें कि उचित कदम उठाकर होर्डिंग, बैनर और पोस्टर को तत्काल हटाया जाना सुनिश्चित करें. उन्‍होंने ये भी अनुरोध किया है कि कृपया इस संबंध में यूपी के सभी जिलों को भी उचित निर्देश निर्गत करने की कृपा करें.

ये भी पढ़ें: Udham Singh Nagar: उधम सिंह नगर में बारिश, बाढ़ और आकाशीय बिजली का कहर, कई लोगों की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से रामलला तक उमड़ी भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से रामलला तक उमड़ी भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget