एक्सप्लोरर

Udham Singh Nagar: उधम सिंह नगर में बारिश, बाढ़ और आकाशीय बिजली का कहर, कई लोगों की गई जान

Uttarakhand News: उधम सिंह नगर में प्राकृतिक आपदा के अलग-अलग रूपों से कई लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं जिला राहत-बचाव टीम ने एक हजार से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है.

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड में मानसून के साथ आई बारिश ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. उधम सिंह नगर में आकाशीय बिजली की चपेट में में आने से तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं पांच व्यक्तियों की बाढ़ में डूबने, दो लोगों की मानवीय भूल के कारण मौत हो गई है. जबकि कई लोग अभी भी लापता है जिनकी तलाश के लिए NDRF और SDRF लगातार अभियान चला रही है.

उधम सिंह नगर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से नानकमत्ता निवासी सचिन सिंह पुत्र नरेश सिंह, खटीमा निवासी सुहाबनी पुत्री जगदीश सिंह एवं सुमित सिंह पुत्र जगदीश सिंह, अतिवृष्टि/ बाढ़ से खटीमा निवासी प्रिंस कुमार पुत्र रामकृपा, सन्नी पुत्र धर्मेंद्र, सितारगंज निवासी जगदीश मंडल पुत्र विनोद मंडल एवं नानकमत्ता निवासी हरीश सिंह राना पुत्र आनंद सिंह की मौत हो गई. बाजपुर निवासी शांति देवी पत्नी कर्म सिंह आपदा की चपेट में आने घायल हो गई.

जबकि सितारगंज निवासी संजीव मंडल पुत्र हजारी लाल मंडल एवं किच्छा निवासी अनुष्का सिंह पुत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट बाढ़ में बह गई, जिसकी तलाश के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की लगातार सर्च अभियान चला रही है. वहीं मानवीय भूल के कारण काशीपुर निवासी वंश पुत्र शंकर और रुद्रपुर निवासी आकाश पुत्र दलीप साहनी की पानी में डूबने से मौत हो गई.

राहत शिविर में रह रहें दो सौ से अधिक परिवार
उधम सिंह नगर में राहत-बचाव टीम ने 1 हजार 887 परिवारों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर बनाए गए राहत शिवरों में रखा था, हालात सामान्य होने के बाद अधिकांश परिवार अपने-अपने घर लौट गए हैं. जबकि खटीमा में बाढ़ के कारण के काफी नुकसान हुआ है. अब भी 200 से अधिक परिवार राहत शिवरों में रह रहे हैं. जिला आपदा अधिकारी उमाशंकर नेगी ने बताया कि उधम सिंह नगर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने तीन लोगों की मौत, अतिवृष्टि/बाढ़ की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई. 

जबकि एक महिला आपदा के कारण घायल हो गई है. जिला प्रशासन की तरफ से दैवीय आपदा के कारण मरे आठ लोगों के परिजनों एवं एक घायल महिला के परिजनों को सहायता राशि सौंप दी गई है. उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण दो लोग बह गया है जिसको ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं मानवीय भूल के कारण दो लोगों की मौत हुईं हैं.

(उधम सिंह नगर से वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: आगरा: लव जिहाद के विरोध में बजरंगदल ने किया थाने का घेराव, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा: मंडी में 2000 रुपये गुम जाने से परेशान थे बुजुर्ग, ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान!
महोबा: मंडी में 2000 रुपये गुम जाने से परेशान थे बुजुर्ग, ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान!
'मोदी-योगी को सत्ता में रहने का हक...', राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर सपा विधायक
'मोदी-योगी को सत्ता में रहने का हक...', राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर सपा विधायक
अलीगढ़ में BJP के मंत्री के साथ स्टेज पर दिखा हिस्ट्रीशीटर मुजाहिद गुड्डू, मच गया हड़कंप
अलीगढ़ में BJP के मंत्री के साथ स्टेज पर दिखा हिस्ट्रीशीटर मुजाहिद गुड्डू, मच गया हड़कंप
UP Weather: यूपी में कमजोर हुआ मानसून, आज अयोध्या-गोरखपुर समेत 25 जिलों में बूंदाबांदी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कमजोर हुआ मानसून, आज अयोध्या-गोरखपुर समेत 25 जिलों में बूंदाबांदी, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
IND vs ENG: 126 गेंद में दोहरा शतक जड़ने वाला बल्लेबाज OUT, दिनेश कार्तिक ने चुनी पहले ODI की प्लेइंग-11
IND vs ENG: 126 गेंद में दोहरा शतक जड़ने वाला बल्लेबाज OUT, दिनेश कार्तिक ने चुनी पहले ODI की प्लेइंग-11
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget