एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सीएम योगी ने चढ़ाई खिचड़ी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्म मुहुर्त में सुबह 4 बजे नाथ पीठ की परंपरा के अनुरूप पीठाधीश्वर की भूमिका में नाथजी की विशेष पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने खिचड़ी चढ़ाई.

Gorakhpur News: वैश्विक महामारी कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन से देश और दुनिया को मुक्ति दिलाने के लिए गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्राति के पावन पर्व पर आस्‍था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4 बजे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बाबा गोरखनाथ की पूजा-अर्चना के बाद खिचड़ी चढ़ाई. परम्‍परागत रूप से नेपाल नरेश की पहली खिचड़ी चढ़ाने की सदियों से चली आ रही परम्‍परा के निर्वहन के बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. 

गोरखनाथ के जयकारे से गुंजायमान
इसके बाद श्रद्धालु जयकारे के साथ बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए आने लगे. मुख्‍य द्वार से लेकर मुख्‍य मंदिर तक श्रद्धालुओं द्वारा बाबा गोरखनाथ के जयकारे से गुंजायमान हो गया. हालांकि इस बीच कोरोना के खतरे को देखते हुए भीड़ को संयमित और नियंत्रित कर पाना पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को भी मंदिर में श्रद्धालुओं की मदद के लिए जिम्मेदारी दी गई. 

सीएम ने चढ़ाई खिचड़ी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्म मुहुर्त में सुबह 4 बजे नाथ पीठ की परंपरा के अनुरूप पीठाधीश्वर की भूमिका में नाथजी की विशेष पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने खिचड़ी चढ़ाई. गोरखनाथ बाबा को कच्ची खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. देश-दुनिया से श्रद्धालु लाखों की संख्या में यहां पर खिचड़ी चढ़ाने के लिए आते हैं. 15 जनवरी से एक माह का मेला भी लगता है. इस अवसर पर गोरक्षपीठ के महंत और यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रदेश की जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी. 

सीएम ने क्या कहा
सीएम योगी ने कहा कि ये जगत पिता सूर्य की उपासना का पर्व है. इस सराचर जगत में जहां भी जीव सृष्टि है, जगत पिता सूर्य के कारण है. उनकी उपासना का पर्व होने के नाते जीवंतता आए. एक उमंग और उल्‍लास के साथ अपनी दिनचर्या को लोग आगे बढ़ा सकें. इसकी शुभकामनाएं देता हूं. देश में इस पर्व का अलग उल्‍लास है. ये पर्व पूरब में बिहु, पश्चिम में लोहड़ी, उत्‍तर में मकर संक्राति को खिचड़ी और तिलुआ संक्राति और दक्षिण में पोंगल के रूप में मनाते हैं.

कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूरी-सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा, जब बात उत्‍तर भारत की आती है, तो यहां खिचड़ी बाबा गोरखनाथ को चढ़ाने की परम्‍परा है. भारत के अलग-अलग राज्‍यों के साथ बिहार और नेपाल से भी श्रद्धालु लाखों की संख्‍या में यहां खिचड़ी चढ़ाने के लिए आते हैं. उन्‍होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि सूर्य का अयनवृत्‍त 12 बराबर राशियों में विभाजित है. एक राशि से दूसरी राशि में सूर्य का संक्रमण संक्राति कहलाता है. मेरा सौभाग्‍य है कि ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4 बजे मुझे बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने का अवसर प्राप्‍त हुआ है. हालांकि कोरोना का ओमीक्रॉन वोरीएंट कम प्रभाव वाला है. लेकिन इसके बावजूद सभी को कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करना जरूरी है. इससे हम अपनी सुरक्षा करने के साथ परिवार और समाज को भी सुरक्षा कर सकते हैं.

धार्मिक और मंगलिक कार्य होंगे शुरू
जब यही संक्रांति धनु राशि से मकर राशि में होता है, तो यही पावन ति‍थि और मुहूर्त मकर संक्राति कहलाती है. मकर संक्रांति के अवसर पर न केवल सूर्य का संक्रमण धनु से मकर राशि में होता है. बल्कि सूर्य उत्‍तरायण में भी प्रवेश करता है. भारत की सनातन हिन्‍दू धर्म की परम्‍परा में हर प्रकार के शुभ कर्मों को करने की तिथि आज से प्रारम्‍भ हो गई है. धार्मिक और मांगलिक कार्य के लिए आज से ति‍थि प्रारम्‍भ हो गई है.

ये भी पढ़ें:

आज रिहा हो सकते हैं आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम, जानें दोनों के चुनाव लड़ने को लेकर क्या है खबर

Bareilly News: हिन्दू लड़के से प्यार हुआ तो धर्म बदलकर जीनत बन गई ज्योति, परिवार से बगावत कर लिए सात फेरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget