एक्सप्लोरर

गोरखपुर में टला बड़ा हादसा, सड़क निर्माण के दौरान गिरे बिजली के पोल, बाल-बाल बचे लोग

Gorakhpur News: हादसे में दो से तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, और यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. स्थानीय लोगों ने इसे नगर निगम की लापरवाही बताया, जेसीबी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

यूपी के गोरखपुर में सोमवार सुबह बशारतपुर, खरैया पोखरा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया. नगर निगम की जेसीबी से सड़क निर्माण के दौरान बिजली के तार फंसने से तीन से चार बिजली के पोल तारों समेत गिर गए. इस घटना में एक साइकिल सवार बच्ची और एक बाइक सवार तारों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे.

हादसे में दो से तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, और यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. स्थानीय लोगों ने इसे नगर निगम की लापरवाही बताया, जबकि विद्युत विभाग ने जेसीबी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

क्या हुआ था घटनाक्रम?

जानकारी के मुताबिक घटना शाहपुर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत बशारतपुर, खरैया पोखरा कॉलोनी की है, जहां सोमवार  को सुबह 9:56 से 10:00 बजे के बीच सड़क निर्माण कार्य चल रहा था. नगर निगम के कर्मचारी जेसीबी से जलभराव वाले क्षेत्र में मिट्टी डालकर सड़क समतल कर रहे थे. इसी दौरान जेसीबी का ऊपरी हिस्सा बिजली के तारों में फंस गया, जिससे एक पोल गिरा और फिर दो-तीन अन्य पोल भी तारों समेत धराशायी हो गए. तारों में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई.

सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि हादसे के ठीक पहले एक बाइक सवार वहां से गुजरा, और मात्र 5 सेकंड बाद एक साइकिल सवार, जो अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रहा था, तारों की चपेट में आने से बाल-बाल बचा. हादसे में कॉलोनी में खड़ी दो से तीन कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं.

स्थानीय लोगों में आक्रोश

स्थानीय निवासी आनंद सिंह ने बताया कि यह हादसा नगर निगम की लापरवाही का नतीजा है. इतनी घनी बस्ती में बिना बिजली विभाग को सूचित किए जेसीबी से काम शुरू करना खतरनाक था. अगर कोई बड़ा हादसा हो जाता, तो इसका जिम्मेदार कौन होता? एक अन्य निवासी दीपक सिंह ने कहा कि हादसे के बाद बिजली सप्लाई चालू होने की वजह से लोग अपने घरों में दुबक गए. यह बहुत डरावना था.

विद्युत विभाग ने नगर निगम पर डाली जिम्मेदारी

शाहपुर विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ वीके जायसवाल ने बताया कि नगर निगम ने बिना बिजली विभाग को सूचित किए सड़क निर्माण शुरू किया. जेसीबी के तारों में फंसने से तीन सीमेंट के पोल गिर गए. यह एक निंदनीय घटना है. अगर कोई बड़ा हादसा या जनहानि होती, तो यह बहुत दुखद होता. उन्होंने बताया कि विद्युत व्यवस्था बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया है, और जेसीबी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव में रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर आयोजन
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव में रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर आयोजन
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget